Advertisement

Surya Grahan 2023: 10 अप्रैल को लग रहा है पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों को होगा लाभ, चमक उठेगी किस्मत

Surya Grahan 2023: साल के पहला सूर्य ग्रहण इन तीन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. जबकि 5 राशि जातकों के लिए यह हानिकारक साबित होगा.

Surya Grahan 2023: 10 अप्रैल को लग रहा है पहला सूर्य ग्रहण, इन राशि वालों को होगा लाभ, चमक उठेगी किस्मत

सूर्य ग्रहण 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अप्रैल में साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) लगने वाला है. इस साल का यह पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) 10 अप्रैल 2023 को लगेंगा. सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रह अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान होंगे. यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) कई राशि के जातकों के जीवन को प्रभावित करेगा. 10 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) का असर सबसे ज्यादा दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपिन्स पर दिखेगा. यह खग्रास सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) होगा जो भारत में नहीं दिखेगा. हालांकि ज्योतिष के अनुसार, इसका प्रभाव कई राशि जातकों पर पड़ने वाला है.

ज्योतिषीय के अनुसार, साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव वृष, धनु और मिथुन इन तीन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. जबकि 5 राशि जातकों के लिए यह हानिकारक साबित हो सकता है. आज हम आपको सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) और राशि के जातकों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में बचाएंगे. आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण हानिकारक होने वाला है. 

यह भी पढ़ें - Holashtak 2023: 28 फरवरी से लग रहा होलाष्टक, जानिए इन दिनों क्यों शुभ कार्यों की होती है मनाही

इन तीन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023 Lucky For These Three Zodiac)

वृष राशि (Taurus Zodiac)
वृष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे. नौकरी करने वाले जातकों की सैलरी बढ़ सकती है और साथ ही आपको प्रोमोशन मिल सकता है. व्यापार में भी लाभ होगा. सूर्य देव की कृपा से आपको आर्थिक लाभ होगा

धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
आपका जीवन भी सुखमय होगा. सूर्य ग्रहण का धनु राशि जातकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आपको व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी और धनलाभ होगा. 

मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
अगर आपका कोई विवाद चल रहा है तो इसका फैसला आपके पक्ष में होगा. आपको सूर्य ग्रहण के प्रभाव से धन लाभ होते हुए नजर आ रहे हैं. आपको कार्य सफलता मिलेगी और किसी बड़े पद की भी प्राप्ति होगी.

यह भी पढ़ें - Rangbhari Ekadashi 2023: होली से पहले इस दिन मनाई जाएगी रंगभरी एकादशी, जानें महत्व, पूजा मुहूर्त और विधि

इन पांच राशि वालों को रहना होगा सावधान (Surya Grahan 2023 Unlucky For These Three Zodiac)

मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि में ही सूर्य ग्रहण होगा ऐसे में मेष राशि के जातकों को धन हानि हो सकती है. आपकी फिजूलखर्च के चलते नुकसान हो सकता है. नौकरी में तरक्की न हो पाने की वजह से सेहत पर भी असर पड़ सकता है.

सिंह राशि (Leo Zodiac)
नौकरी और व्यापार में आपके अनुसार, सफलता न मिल पाने की वजह से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है. आपको मानसिक तनाव से भी हो सकता है. सैलरी न बढ़ने पर भी आप उदास हो सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo Zodiac)
आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. कन्या राशि के जातकों को गाड़ी चलाते समय या यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है. आपकी कोई कीमती चीज खो सकती है ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है.

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि जातकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है इसी वजह से आपको बैंक से लोन लेना पड़ सकता है. आपको विरोधियों का भी सामना करना पड़ सकता है. किसी दुर्घटना होने की आशंका है ऐसे में यात्रा के समय सावधान रहें.

मकर राशि (Capricorn Zodiac)
मकर राशि वालों के नौकरी और व्यापार पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव पड़ सकता है. आपकी माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें - Ratna Shastra: मन-मस्तिष्क में तालमेल के लिए धारण करें ये रत्न, मीन राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली है ये रत्न

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement