धर्म
May 2023 Holidays list: इस महीने की 5 तारीख को उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगेगा और साथ ही इस महीने गंगा दशहरा से लेकर वट-सावित्रि व्रत भी रखा जाना है.
डीएनए हिंदीः May 2023 Holidays-Festival List: इस महीने में पहली ही तारीख से त्योहार शुरू हो गए हैं. इस पूरे महीनें में कई महत्वपूर्ण तीज-त्योहार के साथ ही चंद्रग्रहण भी है. 5 तारीख को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि ये भारत में नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा. तो चलिए मई महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट जान लें कि कब किस दिन कौन सा त्योहार और व्रत रखा जाएगा.
1 मई मोहिनी एकादशी
3 मई प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
5 मई वैशाख पूर्णिमा व्रत (बुद्द पूर्णिमा)
8 मई संकष्टी चतुर्थी
15 मई अपरा एकादशी, वृष संक्रांति
17 मई मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
19 मई ज्येष्ठ अमावस्या
19 मई शनि जयंती और वट सावित्री व्रत
30 मई गंगा दशहरा
31 मई निर्जला एकादशी
साल का पहला चंद्र ग्रहण
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई यानी की वैशाख की पूर्णिमा को लगेगा. इसी दिन बुद्द पूर्णिमा भी है. आपको बता दें कि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को रात 08: 45 PM से शुरू होगा और इसकी 6 मई को देर रात 1.00 बजे होगी. ये यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में दिखाई देगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं