Advertisement

Falgun Month 2025 Festival: इस दिन से होगी फाल्गुन महीने की शुरुआत, जानें व्रत त्योहार से लेकर महत्वपूर्ण तारीख

फाल्गुन महीने की शुरुआत 13 फरवरी 2025 से होगी. वहीं यह 14 मार्च तक रहने वाला है. इसे आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है. फाल्गुन में ही सर्दी से गर्मियों की शुरुआत होती है. 

Latest News
Falgun Month 2025 Festival: इस दिन से होगी फाल्गुन महीने की शुरुआत, जानें व्रत त्योहार से लेकर महत्वपूर्ण तारीख
Add DNA as a Preferred Source

हिंदू पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन होता है. इस महीने में कई बड़े त्योहार और व्रत पड़ते हैं. इस बार फाल्गुन महीने की शुरुआत 13 फरवरी 2025 से होगी. वहीं यह 14 मार्च तक रहने वाला है. इसे आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है. फाल्गुन में ही सर्दी से गर्मियों की शुरुआत होती है. मान्यता है कि बसंत ऋतु होने की वजह से इस महीने में लोगों के प्रेम संबंधों एवं व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होने लगता है. इसी महीने में होली का त्योहार आता है.

कब से कब तक होगा फाल्गुन माह 

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी 2025 से होगी. यह 14 मार्च 2025 तक रहेगा. इस महीने को धार्मिंक और आध्यात्मिक दृष्टि​ विशेष माना जाता है. इस महीने के खत्म होते ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. इस मास में मां लक्ष्मी, भगवान शिव, श्रीकृष्ण और चंद्रदेव की पूजा अर्चना की जाती है. यही वजह है कि यह महीना भक्ति, साधना और पुण्य कार्मों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है. 

फाल्गुन माह में जरूर करें ये काम

फाल्गुन माह में भगवान शिव की उपासना और जलाभिषेक करने के विशेष लाभ प्राप्त होते हैं. इसी महीने में महाशिवरात्रि आती है. इसके अलावा दान करने से भगवान विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसी माह में सफ़ेद वस्तुओं का दान करना बहुत ही शुभ होता है. आप सफेद फूल, दही, शंख, चीनी, चावल, सफेद चंदन, सफेद कपड़े आदि का दान कर सकते हैं. हर सोमवार को भगवान शिव का व्रत करें. उनका दान करने का भी बड़ा महत्व है. साथ ही पूर्णिमा तिथि को चंद्र देव के दर्शन करते हुए चंद्रमा के मंत्रों का उच्चारण करने से लाभ की प्राप्ति होती है. संकट और कष्ट नष्ट हो जाते हैं. 

फाल्गुन मास में ये हैं बड़े त्योहार

फाल्गुन महीना कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है. इसी दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए. इससे मनोकामना पूर्ण होती होती है. इस साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी.  

होलाष्टक 2025

होली से 8 दिन पूर्व होलाष्टक की शुरुआत होती है. ये होलिका दहन तक रहते हैं. इन 8 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. इस बार फाल्गुन महीने में होलाष्टक 7 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगे. वहीं होलिका दहन 13 मार्च 2025 को होगा. 

होली 2025

फाल्गुन माह के आखिरी दिन 14 मार्च 2025 को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली मनाई जाएगी. इस दिन स्नान दान करने पर भी पुण्यों की प्राप्ति होगी. 

जानें फाल्गुन माह की प्रमुख तिथि और त्योहार

16 फरवरी 2025 - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
20 फरवरी 2025 - शबरी जयंती
21 फरवरी 2025 - जानकी जयंती
24 फरवरी 2025 - विजया एकादशी
25 फरवरी 2025 - प्रदोष व्रत
26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि
27 फरवरी 2025 - फाल्गुन अमावस्या
1 मार्च 2025 - फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती
3 मार्च 2025 - विनायक चतुर्थी
10 मार्च 2025 - आमलकी एकादशी
11 मार्च 2025 - प्रदोष व्रत
13 मार्च 2025 - होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
14 मार्च 2025 - होली, मीन संक्रांति, चंद्र ग्रहण
 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement