Advertisement

Eye Twitching Indications: आंख फड़कने से हैं परेशान तो जानें किस बात का है ये संकेत

Aankh Fadakna: आंख फड़कना कई बार बेहद परेशान कर देता है. आंख फड़कने के पीछे हेल्‍थ रीजन भी होती है और इसका ज्‍योतिषशास्‍त्र से भी संबंध है. सामुद्रिक शास्‍त्र में इसके शुभ और अशुभ संकेतों का वर्णन मिलता है.

Latest News
Eye Twitching Indications: आंख फड़कने से हैं परेशान तो जानें किस बात का है ये संकेत

आंख फड़कने भी देता है शुभ-अशुभ का संकेत

 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुषों की दाईं आंख फड़कना और महिलाओं की बाईं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है. हालांकि आंख फड़कने से कई और संकेत जुड़े हुए हैं.
 
व्यक्ति के स्वभाव, गुण और कर्मों के आधार पर उसके शुभ और अशुभ फल मिलते हैं. कई बार आंख का फड़कना भी इसी बात का संकेत देता है. यह संकेत बतता है कि जातक के कर्म उसे किस ओर ले जा रहे हैं. तो चलिए जानें आंख का फड़कने के इन संकेतों के बारें में.

यह भी पढ़ें: चाहते हैं अच्छा स्वास्थ्य तो रोज़ पढ़ें ये मंत्र, जानिए किस रोग के लिए क्या करना होगा

दाईं आंख फड़कने का मतलब
पुरुष की दाईं आंख, पलक या भौंह का फड़कना इस बात का संकेत है कि उसके अच्‍छे कर्मों का फल उसे मिलने वाला है. ये मन की इच्छाओं की पूर्ति होने का संकेत होता है. यही नहीं, कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और धनलाभ का भी ये संकेज होता है. 
महिलाओं की दाईं आंख अगर फड़के तो ये विपरीत प्रभाव का संकेत र्है. ये अशुभ माना जाता है. इस संकेत का अर्थ है कलह का होना. तन और मन में अशांति और बनते काम बिगड़ने का संकेत है ये.

बाईं आंख फड़कने का मतलब 
महिला की बाईं आंख, पलक और भौंह फड़कने लगे तो समझ लें अच्‍छे दिन आने वाले हैं. ये शुभ संकेत होता है और इसका अर्थ है जीवन में खुशियां, उन्‍नती और शांति आने वाली है. धन लाभ के साथ साथ बड़े काम बनने के योग बनते हैं.
अगर किसी पुरुष की बाईं आंख फड़के तो यह बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुषों की बाईं आंख फड़कने का अर्थ हैं कि किसी दुश्मन से लड़ाई हो सकती है या फिर दुश्मनी और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: Astro Tips: शादी से पहले इन लोगों को करना होता है घट विवाह, जानें क्यों होता है जरूरी  

दोनों आंख एक साथ फड़कने का मतलब
यदि दोनों आंख एक साथ फड़कने लगें तो इसका मतलब होता है कि व्यक्ति की किसी पुराने दोस्‍त या रिश्तेदार से मुलाकात होने वाली है. दोनों आंख फड़कने का संकेत महिला और पुरुष दोनों के लिए एक समान फल देता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement