Advertisement

Eid-Ul-Fitr 2022 : नज़र आया चांद,  इन शहरों में इस वक़्त हुआ दीदार 

मई को चांद भारत के भिन्न शहरों में भी नज़र आ चुका है. आइए जानते हैं, किस वक़्त कहां नज़र आया चांद. 

Eid-Ul-Fitr 2022 : नज़र आया चांद,  इन शहरों में इस वक़्त हुआ दीदार 
Add DNA as a Preferred Source


डीएनए हिंदी : भारत में 3 मई को ईद मनाई जाएगी. यह शव्वाल महीने का पहला दिन होगा. रमज़ान मुस्लिमों का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. इसकी समाप्ति को ईद(Eid Ul Fitr 2022) मनाकर उत्सवी रूप में मनाया जाता है. रमज़ान महीने की समाप्ति और दसवें हिजरी महीने शव्वाल की शुरुआत एक साथ होती है, यह चांद के निकलने से मार्क किया जाता है. आज 2 मई को चांद भारत के भिन्न शहरों में भी नज़र आ चुका है. आइए जानते हैं, किस वक़्त कहां नज़र आया चांद. 
 
इन शहरों में इस वक़्त चांद नज़र आया 
दिल्ली : दिल्ली में 08:27 pm पर चांद नज़र आया और शहर वालों ने इस चांद का स्वागत ज़ोर-शोर से किया.
हैदराबाद : रात के 8:00 बजे लोग इस शहर में चांद का दीदार कर चुके हैं 
कश्मीर : थोड़ी देर से निकला यहां ईद का चांद (Eid Ul Fitr 2022). रात क़रीब 8:50 में शव्वाल की शुरुआत हुई. 
लखनऊ :  झट निकल आया आज का चांद नवाबों और तहज़ीब के शहर में. यहां चांद का दीदार 08:08 pm पर हुआ. 

Eid-Ul-Fitr 2022: चांद निकलने पर ही क्यों मनती है ईद 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement