धर्म
Bakrid 2025 Date: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, बकरीद का पर्व आने वाला है. बकरीद की तारीख को लेकर लोगों के बीच अटकलें चल रही हैं. चलिए जानते हैं कि, ईद का पर्व कल और परसों कब मनाया जाएगा.
Eid-Ul-Adha 2025: मुस्लिम समुदाय के प्रमुख पर्व में से एक बकरीद आने वाला है. बकरीद की तारीख अभी लोगों के बीच साफ नहीं हुई है. बता दें कि, बकरीद का पर्व इस्लामिक कैलेंडर के 12वें महीने जुल-हिज्जा के दसवें दिन मनाया जाता है. बकरीद (Bakrid 2025 Date) के दिन मुस्लिम लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं. यह पर्व कुर्बानी और अल्लाह के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है. चलिए जानते हैं कि, भारत में ईद का पर्व कब मनाया जाएगा.
बकरीद जुल-हिज्जा महीने की 10 तारीख को मनाई जाती है. भारत में ईद का पर्व सऊदी अरब में होने के बाद अगले दिन मनाया जाता है. सऊदी अरब में 27 मई को जुल-हिज्जा का चांद नजर आया था. ऐसे में वहां पर ईद का पर्व 6 जून को मनाया जाएगा. इस प्रकार भारत में बकरीद का पर्व 7 जून (Eid-Ul-Adha 2025 Date) को मनाया जाएगा.
बकरीद का पर्व पैगंबर हज़रत इब्राहिम अलैहि सलाम की कुर्बानी से जुड़ा है जो उन्होंने अल्लाह की राह में दी थी. यह पर्व ईद-उल-फितर के दो महीने बाद आता है. बकरीद को ईद उल अजहा के नाम से भी जानते हैं. ऐसी मान्यता है कि, पैगंबर हज़रत इब्राहिम को सपना आया था अल्लाह का आदेश था कि, सबसे प्रिय चीज की कुर्बानी दें.
पैगंबर हज़रत इब्राहिम ने ऊंट, भेड़, बकरियों दी लेकिन उन्हें सपना फिर से आया तब पैगंबर हज़रत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी का सोचा. बेटे की कुर्बानी देने के बाद आंख से पट्टी हटाई तो उन्होंने देखा कि, बेटा इस्माइल जीवीत था और एक बकरे की कुर्बानी हो गई. तभी से ईद पर बकरे की कुर्बानी की परंपरा चली आ रही है. मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का पर्व भाईचारा, मेल-जोल और आपसी प्रेम बढ़ाने का एक जरिया बनता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से