धर्म
कुंडली में राहु और चंद्रमा की अशुभ स्थिति के चलते व्यक्ति को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है. हर समय तनाव बना रहने के साथ ही मेहनत का फल प्राप्त नहीं हो पाता.
Silver Glass Upay In Hindi: किसी भी व्यक्ति की मेहनत के साथ ही सुखों की प्राप्ति के लिए उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति का सही होना बेहद जरूरी होता है. कुंडली में ग्रहों की दशा खराब होने पर व्यक्ति के दिन रात मेहनत करने पर भी उसे सफलता प्राप्त नहीं होती. व्यक्ति एक के बाद एक तमाम परेशानियों में घिरता चला जाता है. कुंडली में राहु और चंद्रमा का अशुभ प्रभाव भी कुछ ऐसा ही होता है. इसकी वजह से व्यक्ति के जीवन में उथल पुथल मच जाती है. दिमाग में हर समय नकारात्मक विचार आने लगते हैं. कटू वाणी के साथ ही बहुत ज्यादा गुस्सा व्यक्ति को परेशान को कर देता है. उसे खतरे में डाल देता है. अगर आप भी ऐसी ही परेशानिपयों से जूझ रहे हैं तो चांदी के गिलास से पानी पीना शुरू कर दें. इससे न सिर्फ राहु और चंद्रमा शांत होंगे. आपका दिमाग शांत और जीवन में धन की प्राप्ति शुरू हो जाएगी.
ग्रहों की शुभता के साथ मिलेगा अच्छा स्वास्थ्य
अगर आपकी कुंडली में राहु और चंद्रमा अशुभ स्थिति में हैं. आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो चांदी के गिलास में पानी पीना शुरू कर दें. इस एक उपाय से राहु शांत होता है. जीवन में परेशानियां कम होने लगती है. सेहत भी दुरुस्त रहती है.
चांदी का होता है शुभ असर
ज्योतिष में चांदी को सबसे पवित्र धातु माना गया है. इसके साथ ही यह शुक्र और चंद्रमा की कारक है. यह व्यक्ति को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाती है. चांदी को धारण करने या फिर इसके बर्तनों में पानी पीने से चंद्रमा मजबूत होता है. व्यक्ति का मन शांत रहता है.
खूब आता है धन संपत्ति
शुक्र को मजबूत करने के लिए व्यक्ति को धन, वैभव और संपन्नता आती है. चांदी के बर्तन में पानी पीने या इसे धारण करने से व्यक्ति का शुक्र मजबूत होता है. व्यक्ति महाधनवान बन सकता है. इसके लिए चांदी के और भी ज्योतिषीय उपाय कर सकते हैं. इसमें तुलसी का पत्ता डालकर निगलना और भी शुभ होता है.
सेहत को मिलते हैं कई फायदे
वहीं चांदी के बर्तन में पानी पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं. चांदी के बर्तन बैक्टीरिया फ्री होते हैं. इनमें पानी पीने से इंफेक्शन दूर होता है. इम्यूनिटी बूस्ट होती है. मेटाबॉलिज्म सही रहता है. पाचन शक्ति अच्छी रहती है. बॉडी का फैट भी कम होता है. इसके अलावा पितृदोष से छुटकारा मिल जाता है. वहीं तनाव भी कम होता है. चांदी के गिलास में पानी पीने से याद्दाश्त बढ़ती है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.