Advertisement

Khichadi Daan: मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से करें इन चीजों का दान, अन्न-धन से भरा रहेगा खजाना

Makar Sankranti 2025 Donation: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव राशि बदलते हैं तो इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. एक वर्ष में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं जिनमें मकर संक्रांति का विशेष महत्व है.

Latest News
Khichadi Daan: मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से करें इन चीजों का दान, अन्न-धन से भरा रहेगा खजाना

खिचड़ी पर क्या दान करना चाहिए

Add DNA as a Preferred Source

पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है. हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. मकर संक्रांति का दिन देवी-देवताओं का दिन माना जाता है. इसका उल्लेख पुराणों में भी मिलता है. इस खास मौके पर अगर आप सूर्य देव की पूजा करेंगे तो आपको धन की प्राप्ति होगी. इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करने का भी महत्व है.

इसके अलावा आस्था के अनुसार अगर आप मंदिर और गरीब लोगों को दान करते हैं तो आपको कई शुभ फल मिलते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर आप मकर संक्रांति के दिन गरीबों को दान देते हैं तो इससे आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. तो जानिए मकर संक्रांति के दिन दान करने से क्या लाभ मिलता है.
 
इन वस्तुओं का करें दान

1- यदि जीवन में धन की समस्या है तो अन्न का दान करना चाहिए. अनाज का दान करने से अन्न की देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और शुभ फल मिलता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अन्न का दान करने से आपका घर हमेशा अन्न और धन से भरा रहता है. साथ ही अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है.

2- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन कंबल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. यदि आप इस दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों को कंबल का दान करते हैं, तो आपको राहु के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है.

3- मकर संक्रांति के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े का दान करना भी शुभ होता है. नए वस्त्र दान करने से लाभ होता है. आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि इस दिन पुराने और इस्तेमाल किए हुए कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए.

4 - मकर संक्रांति के दिन विशेष रूप से गरीबों को खिचड़ी का दान करें. खिचड़ी दान करने से धन की प्राप्ति होती है. इससे आपके घर का स्टोरेज भरा रहता है. खिचड़ी दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)    

 खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement