धर्म
रमज़ान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है. यह केवल रोज़ा रखने का समय नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि, सब्र और अल्लाह की इबादत का विशेष अवसर भी है. हर साल रमज़ान की तारीख चांद पर निर्भर करती है, इसलिए अक्सर यह सवाल उठता है कि रमज़ान का चांद दिखने के बाद कौन-सी दुआ पढ़नी चाहिए.
इस्लामी हिजरी कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है, इसलिए रमज़ान की शुरुआत चांद दिखने (हिलाल) पर निर्भर करती है. अगर चांद 18 फरवरी यानी आज की शाम को दिखता है, तो रमज़ान 19 फरवरी 2026 से शुरू होगा. विशेषज्ञों के अनुसार 18 फरवरी से रमज़ान शुरू होने की संभावना अधिक है, लेकिन अंतिम पुष्टि चांद के दीदार पर ही होगी.
रमज़ान कितने दिनों का होता है?
रमज़ान का महीना चंद्र चक्र पर आधारित होता है, इसलिए रमज़ान आमतौर पर 29 या 30 दिनों का होता है. चंद्र वर्ष सौर वर्ष से 10–11 दिन छोटा होता है. हर साल रमज़ान की तारीख बदलती रहती है.
चांद देखने के बाद पढ़ी जाने वाली खास दुआ
इस्लाम में चांद देखने के बाद दुआ पढ़ने की परंपरा है. माना जाता है कि इससे महीने में बरकत, शांति और रहमत आती है.
अरबी दुआ (हदीस में वर्णित)
अल्लाहुम्मा अहिल्लाहु अलयना बिल-अमनी वल इमानी, वस-सलामती वल इस्लामी, वॉट-तौफीकी लीमा तुहिब्बू वा तर्जा, रब्बी वा रब्बुकल्लाह.
दुआ का हिंदी में अर्थ समझिए
“हे अल्लाह! हमारे लिए इस चांद को सुरक्षा, विश्वास, शांति और इस्लाम के साथ उदय कर. हमें वही प्रदान कर जो तू पसंद करता है और जिससे तू प्रसन्न होता है. (हे चांद!) मेरा और तेरा प्रभु अल्लाह ही है.”
क्यों खास है चांद देखने की दुआ?
इस्लामी मान्यता के अनुसार चांद देखने के बाद की गई दुआ में बरकत और रहमत होती है. रमज़ान की शुरुआत में दुआ करने से पूरे महीने की इबादत स्वीकार होने की उम्मीद होती है. यह दुआ मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा देती है
रमज़ान को क्यों कहा जाता है बरकत का महीना?
रमज़ान को रहमत और मग़फिरत का महीना माना जाता है क्योंकि इस महीने में रोज़ा रखना फर्ज़ है. तरावीह और नमाज़ का विशेष महत्व है. गरीबों को ज़कात और सदका देने पर विशेष सवाब मिलता है और माना जाता है कि इस महीने की गई दुआ जल्दी कुबूल होती है
रमज़ान 2026 की शुरुआत सही तारीख चांद दिखने पर ही तय होगी. चांद देखने के बाद पढ़ी जाने वाली दुआ इस पवित्र महीने में बरकत, शांति और रहमत की कामना करने का सुंदर तरीका है. रमज़ान सिर्फ रोज़ा रखने का नहीं, बल्कि दिल और जीवन को पवित्र बनाने का महीना है.
डिस्क्लेमर- यह सामान्य जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लिखी गई है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से