धर्म
Totka for Wealth, Good Luck and Progress: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पैसे छापने वाली मशीन लग जाए तो शुक्रवार का ये टोटका आजमा कर देखिए. ये टोटके घर में सुख-शांति और तरक्की लेकर आएंगें
Way to please Goddess Lakshmi at 12 o'clock on Friday night: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन धन, वैभव, सुंदरता, ऐश्वर्य और सुख-सुविधा का प्रतीक माना जाता है. ये दिन शुक्र ग्रह और देवी लक्ष्मी का होता है और अगर आप चाहते हैं कि दोनों ही शक्तियां अपसे प्रसन्न रहें तो कुछ उपाय तो आपको शुक्रवार के दिन जरूर करने चाहिए,
यहां आपको उन टोटको के बारे में बताएंगे जो शुक्रवार की रात 12 बजे करना चाहिए. इससे जीवन में शांति और सौभाग्य बना रहेगा. हिंदू धर्म में शुक्रवार की रात किए गए कुछ उपाय लाभकारी माने गए हैं. अगर आप देवी लक्ष्मी की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार की रात के उपाय अपना सकते हैं.
शुक्रवार की रात करें ये उपाय
1. शुक्रवार की रात को देवी लक्ष्मी के आठ स्वरूपों की पूजा करें. इस दौरान देवी लक्ष्मी को गुलाब या कमल का फूल चढ़ाएं. धूप-दीप के साथ खीर का भोग लगाएं. कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी और आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि होगी.
2. देवी लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना भी फलदायी होता है. शुक्रवार की रात को स्नान आदि करने के बाद गुलाबी रंग के साफ कपड़े पहनें. इसके बाद देवी लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं. नमक से भरी डिब्बी रखें. इसे लाल रंग के कपड़े पर रखें.
3. इसके बाद 1001 बार “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालाय प्रसीद् प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें.
4. देवी लक्ष्मी और शुक्रदेव को खीर का भोग जरूर लगाएं.
ऐसा हर शुक्रवार की रात करने से आपको ढेर सारा धन लाभ हो सकता है और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर बरस सकती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.