Advertisement

Vastu Tips: भूलकर भी किसी के घर से न लाएं ये 3 चीजें, हंसते खेलते परिवार में आ जाएगा तूफान

अक्सर आपको पुराना सामान या किसी से लेन देन करना भारी पड़ सकता है. यह आपकी सेहत से लेकर आर्थिंक स्थिति को खराब कर सकता है.

Latest News
Vastu Tips: भूलकर भी किसी के घर से न लाएं ये 3 चीजें, हंसते खेलते परिवार में आ जाएगा तूफान
Add DNA as a Preferred Source

Vastu Tips: जीवन में खरीदारी से लेकर​ यार रिश्तेदारों से लेन देन लगा रहता है. इसमें कई बार हम ऐसी चीजों का लेन देन भी कर लेते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं. इनकी वजह से घर में रोग से लेकर आर्थिंक तंगी तक घर कर सकती है. यही वजह है कि ज्योतिष के अनुसार, इन चीजों को भूलकर भी किसी के घर से अपने यहां नहीं लाना चाहिए. आइए जानते हैं कौन सी हैं, वो चीजें जो किसी के घर से अपने यहां लेकर नहीं आनी चाहिए... 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की इस्तेमाल की हुई चीजों को लेकर नहीं आना चाहिए. इसकी वजह से चीजों में व्यक्ति की ऊर्जा का प्रवेश करना है. वस्तु को स्वामित्व बदलने से उसकी ऊर्जा भी बदल जाती है. इसलिए किसी के घर से ऐसी चीजें बिल्कुल न लाएं जिसमें नकारात्मक ऊर्जा का अधिक प्रभाव रहता है.

पुराना फर्नीचर

कई बार हम किसी इस्तेमाल न होने वाली चीजों में फर्नीचर को उठा लाते हैं, लेकिन यह गलत है. पुराना फर्नीचर घर लाने से दरिद्रता को न्योता मिलता है. इससे हंसता खेलता घर बर्बाद हो सकता है. व्यक्ति को रोग और आर्थिंक तंगी का सामना करना पड़ता है. 

चप्पल 

अक्सर जब हम किसी के घर जाते हैं तो उनकी चप्पल पहन लेते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा नहीं करना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश या निकलना पैरा से होता है. ऐसे में जब आप दूसरों के जूते चप्पल पहनते हैं तो इसके माध्यम से नकारात्मकता भी आपके अंदर प्रवेश कर जाती है जो आपको परेशान करती है. 

छाता 

दूसरों के घर से छाता लेकर नहीं आना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है. किसी का इस्तेमाल किया गया छाता यूज करने पर ग्रहों की स्थिति बिगड़ जाती है. अगर आपको किसी वजह से दूसरे के घर से छाता लाना भी पड़े तो इसे घर के अंदर न लाएं और इस्तेमाल करने के बाद वापिस कर दें. 
 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement