धर्म
Women Achievers Award 2023 का आयोजन किया. इसमें अपनी बुद्धिमत्ता, परिश्रम और दम पर बड़ा मुकाम पाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.
डीएनए हिंदी: वूमेन अचीवर्स अवार्ड्स (Women Achievers Awards 2023) उन महिलाओं को सम्मानित करने का मंच है, जिन्होंने किसी क्षेत्र विशेष में अपने शानदार प्रदर्शन से नया इतिहास लिखा है. यह मंच गेम चेंजर्स को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म देता है. देश की वे महिलाएं जिन्होंने अपनी बुद्धिमत्ता, मेहनत और लगन से देश को एक नई दिशा दिखाई है. इसी में शुक्रवार को दुनिया भर में प्रभावशाली जीवन कौशल शिक्षिकाओं में एक ब्रह्माकुमारी शिवानी ने शिरकत की. यहां उन्होंने महिलाओं और पुरुषों को संबोधित किया. उन्होंने बताया कैसे 9 माह तक गर्भ में कैसे रहता है बच्चा. उन पर क्या आपके तनाव का भी असर पड़ता है.
ब्रह्माकुमारी शिवानी ने कहा कि बच्चे मां के गर्भ में संस्कार सीखते हैं. 9 महीने में वह उन सब आध्यात्मिक और बाह्य गतिविधियों से गुजरते हैं, जिससे मां गुजर रही होती है. मां-बाप के हर एक चीज का असर बच्चों पर पड़ता है. अवसाद उन्हें ज्यादा प्रभावित करता है. तनाव एक नकारात्मक ऊर्जा है, जिसका असर पूरे पारिवारिक वातारवरण पर पड़ता है. यही संस्कार बच्चे भी सीखते हैं.
उन्होंने कहा कि पुरुष और महिलाएं दैहिक तौर पर अलग-अलग होती हैं. उनकी जिम्मेदारियां अलग हैं, व्यवहार अलग है. दोनों एक-दूसरे के संपूरक हैं, एक नहीं हैं.दोनों में कई असमानताएं हैं, दोनों में समानताएं ढूंढनी नहीं चाहिए. यह भौतिक दर्शन है, जिसे आधुनिकता में लोग गलत समझ रहे हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.