Advertisement

Dhanteras 2024 Tulsi Upay: गृहक्लेश और कर्ज से हैं परेशान तो धनतेरस पर करें तुलसी के ये उपाय, सभी समस्याएं हो जाएंगी खत्म

धनतेरस पर मां लक्ष्मी के साथ ही कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन खरीदारी करने के साथ ही कुछ उपाय करना बेहद शुभ होता है. इनसे आपको जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा. 

Latest News
Dhanteras 2024 Tulsi Upay: गृहक्लेश और कर्ज से हैं परेशान तो धनतेरस पर करें तुलसी के ये उपाय, सभी समस्याएं हो जाएंगी खत्म
Add DNA as a Preferred Source

Dhanteras 2024 Upay And Totke: धनतेरस का त्योहार दिवाली पांच दिवसीय त्योहारों में से एक है. दिवाली की शुरुआत  धनतेरस से होती है. इस दिन माता लक्ष्मी के साथ ही धन के देवता कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है. इसके साथ ही खरीदारी करना भी बेहद शुभ होता है. ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजूमदार के अनुसार, इस दिन किए गये उपाय आपको जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिला देंगे. धनतेरस पर तुलसी के कुछ उपाय विशेष होते हैं. अगर आप गृहक्लेश से लेकर कर्ज या अन्य परेशानियों से जूझ रहे हैं तो तुलसी के ये उपाय आजमा लें. इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. व्यक्ति की हर समस्याएं दूर हो जाएंगी. 

कर्ज और आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा 

अगर आप कर्ज और आर्थिंक तंगी से परेशान हैं तो धनतेरस पर तुलसी के पौधे में गन्ने का रस डाल दें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से आपको बड़े से बड़े कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी. धन से जुड़ी सारी समस्याओं का अंत होगा. वहीं कई गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे. मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु के आशीर्वाद प्राप्त होंगे. 

गृहक्लेश और सुख समृद्धि के लिए करें ये उपाय

तुलसी को माता का दर्जा दिया जाता है. ज्यादातर हिंदू घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है. तुलसी की पूजा की जाती है. इसके पौधे में मां लक्ष्मी का वास और भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है. अगर आप तुलसी से जुड़े उपाय करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी. धनतेरस के दिन तुलसी के पौधे को चुनरी अर्पित करें. इससे आपको गृहक्लेश से छुटकारा मिलेगा. जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होगी. 

हर काम में मिलेगी सफलता

हर आप के काम में बाधा आ रही है. दिन रात की मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है तो धनतेरस के दिन तुलसी की जड़ में गाय का कच्चा दूध अर्पित कर दें. इस उपाय को करने से आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे. जीवन में समस्याओं से छुटकारा मिलने के साथ ही रोजगार की प्राप्ति होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement