Advertisement

Dhanteras 2024 Shopping Time: धनतेरस पर सोना चांदी से लेकर बर्तन खरीदने के हैं ये 3 शुभ मुहूर्त, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

धनतेरस पर धन के देवता कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन खरीदारी करना भी बेहद शुभ होता है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. व्यक्ति के सभी संकट खत्म हो जाते हैं.

Latest News
Dhanteras 2024 Shopping Time: धनतेरस पर सोना चांदी से लेकर बर्तन खरीदने के हैं ये 3 शुभ मुहूर्त, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
Add DNA as a Preferred Source

Dhanteras 2024 Shopping Muhurat: दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. इस दिन धन के देवता कुबेर देव के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है. वहीं धनतेरस पर खरीदारी का खास महत्व है. शुभ मुहूर्त पर खरीदारी से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस दिन सोना, चांदी या फिर बर्तन लेने पर माता रानी प्रसन्न होती हैं. व्यक्ति के घर में सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है. 

इस बार धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन खरीदारी करना शुभ होगा. आइए जानते हैं इस दिन खरीदारी से लेकर भगवान की पूजा अर्चना के साथ ही इसका महत्व, समय और शुभ मुहूर्त... 

धनतेरस 2024 का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. यह कुल 1 घंटे 50 मिनट का समय होगा, जिसमें लोग भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करेंगे. शाम के समय यम का दीपम भी इसी दिन जलाया जाएगा, जो अकाल मृत्यु के भय को खत्म करता है. 

खरीदारी के लिए है ये शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी के लिए 3 शुभ मुहूर्त है. इसमें प्रदोष काल में शाम 6 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. वही दूसरा मुहूर्त शाम 7 बजे से रात 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. 

धनतेरस का महत्त्व

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक है. इस दिन घर में सुख-समृद्धि और धन का वास करती हैं. इसके साथ ही भगवान कुबेर की पूजा की जाती है, जो धन और समृद्धि का प्रतीक हैं. यह पर्व दिवाली की तैयारियों की शुरुआत का संकेत देता है, जब लोग अपने घरों की सफाई कर उसे पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं. धनतेरस का पर्व न केवल समृद्धि की पूजा का दिन है, बल्कि यह मन और आत्मा को शुद्ध करने का अवसर भी है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement