Advertisement

Dhanteras 2024: आज भूलकर भी न करें ये गलतियां, धन के देवता कुबेर देव के साथ ही नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी

पंचोत्सव की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है. आज धनतेरस पर कुबेर देव की पूजा अर्चना करने के साथ ही शॉपिंग करना शुभ होता है. वहीं व्यक्ति को आज भूलकर भी इन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

Latest News
Dhanteras 2024: आज भूलकर भी न करें ये गलतियां, धन के देवता कुबेर देव के साथ ही नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
Add DNA as a Preferred Source

हिंदू धर्म में दिवाली के पंचोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है. धनतेरस हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ ही धन के देवता कुबेर देव की पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही खरीदारी की जाती है. मान्यता है कि धनतेरस पर पूजा अर्चना के साथ ही खरीदारी करना शुभ होता है. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. वहीं इस दिन व्यक्ति को भूलकर भी कुछ कार्य नहीं करने चाहिए. इन्हें करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य की प्राप्ति होती है. हर काम में नुकसान होने लगता है. जीवन में विघ्न-बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आज कौन से काम करने से बचना चाहिए. 

धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये काम

- धनतेरस के दिन व्यक्ति को मधुरता रखनी चाहिए. किसी से भूलकर भी कटु वचन नहीं बोलने चाहिए. 

- धनतेरस पर किसी से भी क्रोध या गुस्सा नहीं करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. 

- धनतेरस पर भूलकर भी किसी बड़े बुजुर्ग का अपमान न करें. उनका आदर सतकार जरूर करें. 

- धनतेरस पर खरीदारी करने जा रहे हैं तो कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए. यह आपके संंबंधों को प्रभावित करता है. 

- धनतेरस पर शाम के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. इसकी वजह झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतिक माना जाना है. 

- धनतेरस पर लोहा खरीदना भी अशुभ माना गया है. इस दिन लोहे की कोई नई चीज खरीदकर नहीं लानी चाहिए. 

धनतेरस पर ये चीजें करना होता है शुभ

- धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त को मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा अर्चना करनी चाहिए. 

- इस दिन सोने चांदी से लेकर झाड़ू या फिर मिट्टी की मां लक्ष्मी और गणेश जी प्रतिमा घर लेकर आनी चाहिए.  

- इस दिन व्यक्ति को दान पुण्य जरूर करना चाहिए. 

- धनतेरस पर सूर्यास्त के बाद दीपदान करने का बड़ा महत्व है. यह बेहद शुभ होने के साथ ही अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी समान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement