Advertisement

Dhanteras 2023: आज भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, घर के दरवाजे से उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर

धनतेरस पर भगवान गणेश जी के साथ ही माता लक्ष्मी और धन कुबेर की पूजा का विधान है. इस दिन कुछ वस्तुओं को खरीदने का विधान होता है. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन कुबेर संग घर आती है.

Latest News
Dhanteras 2023: आज भूलकर भी न खरीदें ये 6 चीजें, घर के दरवाजे से उल्टे पैर लौट जाएंगी मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिंदू धर्म में धनतेरस का बड़ा महत्व होता है. यह त्योहार साल की कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को मनाया जाता है. इस बार धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा. धनतेरस पर भगवान गणेश जी के साथ ही माता लक्ष्मी और धन कुबेर की पूजा का विधान है. इस दिन कुछ वस्तुओं को खरीदने का विधान होता है. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन कुबेर संग घर आती हैं. घर में सुख समृद्धि के साथ ही माता का आशीर्वाद  प्राप्ता होता है, लेकिन इस दिन भूलकर भी इन चीजों को खरीदना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है. साथ ही जीवन में दरिद्रता आती है. आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए...

भूलकर भी न खरीदें लोहे का सामान

धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे की चीज नहीं खरीदनी चाहिए. इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है. धन कुबेर नाराज होकर घर से मुंह मोड़ लेते हैं. इससे घर में कंगाली आती है. व्यक्ति को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ता है. अगर आप लोहे की कोई भी चीज खरीदना चाहते हैं तो धनतेरस से पहले खरीद लें. 

कांच वस्तु लेना भी नहीं है शुभ

धनतेरस के दिन भूलकर भी कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए. इसकी वजह कांच का संबंध राहु ग्रह से होना है. ऐसे में कांच की वस्तुओं का इस्तेमाल करना अशुभ साबित होता है. इसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. 

भूलकर भी नहीं खरीदें तेल

धनतेरस पर भूलकर भी तेल, घी या रिफाइंड नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इसे धन की हानि होने की संभावन बनती है. अगर आपको  तेल, घी या फिर रिफाइंड की जरूरत पड़ती है तो धनतेरस से पहले खरीद कर रख लें. 

स्टील के बर्तन न लें

धनतेरस पर स्टील के बर्तन भी खरीदने चाहिए. इनमें लोहा भी शामिल होता है.इसकी जगह पर आप कॉपर या ब्रांज से बनी चीजें खरीद सकते हैं. वहीं धनतेरस पर बाइक या कार की जगह चांदी और सोना खरीदना ज्यादा शुभ होता है. 

मिट्टी और प्लास्टिक के बर्तन

धनतेरस पर मिट्टी, चीनी मिट्टी या फिर प्लास्टिक से बने बर्तन अन्यथा कोई दूसरी वस्तु नहीं लेनी चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है. इसकी वजह इन चीजों को आसानी से टूट जाना है, जो अशुभ फल देता है. वहीं प्लास्टिक अशांति फैलाता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement