धर्म
व्यक्ति की कुंडली में पहले से ही कुछ ऐसे धन योग का छिपा होना है, जो सही समय पर व्यक्ति की किस्मत को चमका देता है.ऐसी स्थिति में कई बार कम मेहनत पर भी विशेष योग लाभ दिलाते हैं. व्यक्ति को अमीर बना देते हैं.
Dhan Yoga in Kundali: हर व्यक्ति जीवन में अमीर यानी धनी बनना चाहता है. इसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं. इसके बाद भी गरीब रह जाते हैं. वहीं कुछ लोग बिना ज्यादा मेहनत किये अमीर बन जाते हैं. इसके पीछे की वजह व्यक्ति की कुंडली में पहले से ही कुछ ऐसे धन योग का छिपा होना है, जो सही समय पर व्यक्ति की किस्मत को चमका देता है.ऐसी स्थिति में कई बार कम मेहनत पर भी विशेष योग और ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव से जीवन धन, सुख और शांति की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली के कुछ विशेष ग्रह, भाव और योग आपके आर्थिक जीवन को बहुत हद तक प्रभावित करते हैं. आइए जानते हैं कौन से ये ग्रह और योग, जो आपके अमीर बनने का संकेत देते हैं...
सभी नौ ग्रहों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि के प्रतिक माने जाते हैं. इस ग्रह के कुंडली के दूसरे, पांचवें, आठवें या ग्यारहवें भाव में मजबूत स्थिति में होने पर जीवन में सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति देता है. जीवन में धन की कमी नहीं रहती. अमीर बनने के योग बनते हैं.
शुक्र ग्रह जीवन में सुख सुविधा और ऐश्वर्य के प्रतीक हैं. यह ग्रह विलासिता और वित्तीय संसाधनों के कारक माने जाते हैं. कुंडली में शुक्र की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को भव्य जीवन और भरपूर धन की प्राप्ति होती है.
ग्रहों में शनि देव को न्याय का देवता और न्यायधिश की उपाधि प्राप्त है. शनि व्यक्ति के उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. व्यक्ति को शनि की कृपा से उसकी मेहनत और लग्न से बड़ी संपत्ति मिलती है.
वैसे तो राहु दैत्य ग्रह माना जाता है, लेकिन जिस भी व्यक्ति की कुंडली में राहु ग्रह सक्रिय और मजबूत होते हैं. उन्हें अप्रत्याशित धन देने वाला ग्रह है. इनमें व्यापार, शेयर बाजार या विदेशी स्रोतों से धन पाने में इसकी भूमिका खास होती है.
ग्रहों में चंद्रमा व्यक्ति के वित्तीय निर्णय और मानसिक संतुलन प्रदान करते हैं. मानसिक संतुलन को दर्शाते और बढ़ाते हैं. यह कुंडली में स्थिर चंद्रमा में अच्छे वित्तीय प्रबंधन की ओर संकेत देते हैं.
कुंडली में 12 भाव होते हैं. इनमें अलग अलग 9 ग्रह विराजमान होते हैं. इसमें भाव से लेकर ग्रहों का बड़ा महत्व होता है. ग्रहों के सही भाव में बैठे होने से धन योग बनते हैं. कुंडली में दूसरे भाव को “धन भाव” कहा जाता है. यह आपकी आय, बचत और धन संग्रह को बढ़ाता है. इसके साथ ही कुंडली में ग्यारहवां भाव लाभ का होता है. इसके अलावा कमाई, मुनाफा और इच्छाओं की पूर्ति करता है. वहीं अष्टम भाव में मजबूती होने पर विरासत, गुप्त धन या अचानक धन प्राप्ति के योग मिलते हैं. वहीं दसवां भाव करियर और व्यवसाय का भाव देता है, जो आर्थिक सफलता दिलाता है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है, जो लोक कथाओं और मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टी नहीं करता है)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से