Advertisement

December Grah Gochar 2023: दिसंबर 2023 में बुध से लेकर गुरु तक बदलेगी 5 ग्रहों की चाल, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

इस बार दिसंबर माह में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इसमें सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और मंगल ग्रहों की चाल से राशि में परिवर्तन होगा. ग्रहों के इस परिवर्तन और गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा.

Latest News
December Grah Gochar 2023: दिसंबर 2023 में बुध से लेकर गुरु तक बदलेगी 5 ग्रहों की चाल, इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नवंबर के बाद दिसंबर माह की शुरुआत होने वाली है. साल का यह आखिरी महीना काफी महत्वपूर्ण साबित होता है. इस बार दिसंबर माह में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इसमें सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और मंगल ग्रहों की चाल से राशि में परिवर्तन होगा. ग्रहों के इस परिवर्तन और गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण और लाभदायक सा​बित होगा. इन ग्रहों के फेरबदल से इन राशियों के लोगों की किस्मत खुल जाएगी. सभी काम बनने के साथ ही धन की वर्षा होगी. आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के साथ किन राशियों पर इनका शुभ प्रभाव पड़ेगा...

दिसंबर के महीने में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। दिसंबर महीने में सूर्य, शुक्र, गुरु, मंगल और बुध अपनी चाल बदलेंगे। इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं दिसंबर का महीना किन राशियों के लिए लकी साबित होगा.

जानें कब कौना सा ग्रह होगा वक्री और करेगा गोचर

दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही 13 दिसंबर 2023 को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 12 बजकर 28 मिनट पर वक्री अवस्था में आएंगे. बुध अगले महीने यानी जनवरी 2024 तक मार्गी होंगे. वहीं सूर्य का गोचर 16 दिसंबर 2023 की शाम 4 बजकर 9 मिनट पर होगा. सूर्य राशि परिवर्तन के साथ धनु राशि में आ जाएंगे. इस दिन से खरमास की शुरुआत होगी. साथ ही सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी. 25 दिसंबर 2023 की सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. शुक्र की राशि परिवर्तन का कर्क से लेकर मकर, सिंह और कुंभ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रहा का गोचर 28 दिसंबर 2023 की सुबह 12 बजकर 36 मिनट पर धुन राशि में होगा. वहीं गुरु ग्रह इसके तीन दिन बाद यानी 31 दिसंबर 2023 की सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर मार्गी होंगे. 

वृषभ राशि

साल के अंतिम महीने में दिसंबर 2023 में ग्रहों के राशि परिवर्तन और मार्गी का प्रभाव कई राशियों की स्थिति में बदलाव करेगा. इनमें वृषभ शामिल है. ग्रहों के इस बदलाव का शुभ प्रभाव वृषभ वालों के लिए बेहद शुभ होगा.इस राशि के लिए यह भाग्य में बढ़ोतरी करेगा. इन लोगों की नये साल में सफलता के साथ शुरुआत होगी. तरक्की और प्रमोशन के योग बनेंगे. इसके अलावा धन कमाने खूब सारे मौके मिलेंगे. परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे. 

तुला राशि

ग्रहों के गोचर और मार्गी का शुभ प्रभाव तुला पर भी रहेगा. इस राशि के लोगों के लिए यह महीना बेहद शुभ रहेगा. शुक्र के प्रभाव से तरक्की के अवसर मिलेंगे. कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी, जो लोग शादी करने के बारे में सोच रहे हैं, उनका यह सपना जल्द पूरा होगा. 

धनु राशि

धनु राशि के लिए दिसंबर माह में ग्रहों के यह बदलाव और गोचर बेहद शुभ साबित होंगे. माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. घर और वाहन खरीदने के योग बनेंगे. जमीन में किया गया निवेश भी आपको लाभ देगी. दिसंबर के गोचर के शुभ प्रभाव से नए साल में तरक्की के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जो लोग नया काम करना चाहते हैं. वह इस समय में यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इसमें सफलता मिलनी तय है. 

मकर राशि

इस राशि के लोगों के लिए ग्रहों का गोचर फलदायक है. इन लोगों के सभी काम बनते चले जाएंगे, जिन कामों में बाधा आ रही है. वह दूर हो जाएगी. मनचाहा जीवनसाथी पाने की आपकी तलाश पूर्ण हो सकती है. इस राशि के लोग की रुपये और पैसे की धन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएगी. धन का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही रुके हुए काम पूर्ण होंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. 
 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement