Advertisement

December 2022 Vrat Tyohar: ये रही दिसंबर के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट, जान लें कब-किस दिन रहेगा अवकाश

Festivals of December: 2022 का अंतिम माह दिसंबर हिंदु कलेंडर के अनुसार पौष मास का होता है. इस माह में कौन-कौन से प्रमुख तीज त्योहार होंगे, चलिए जानें

Latest News
December 2022 Vrat Tyohar: ये रही दिसंबर के व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट, जान लें कब-किस दिन रहेगा अवकाश

December 2022 Vrat Tyohar: ये है दिसंबर के व्रत त्योहार की लिस्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिसबंर माह धार्मिक दृष्टी से बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस माह में विवाह से लेकर   कई तीज त्योहारा और व्रत होंगे. इस मास में ही खरमास की शुरूआत होती है. मोक्षदा और सफला एकादशी के साथ ही पौष पूर्णिमाए अमावस्या धनु संक्रांति के साथ कई  क्रिसमस जैसे कई पर्व होंगे. तो चलिए देखें दिसंबर माह के व्रत त्योहारों की लिस्ट. 

साल 2022 दिसंबर में 8 दिसबंर तक अगहन मास होगा और 9 दिसंबर से पौष मास की शुरूआत होगी. पंचांग के अनुसारए मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ दिसंबर माह की शुरुआत हो रही है. वहीं समाप्त पौष मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ हो रही है. 


दिसंबर 2022 में पड़ने वाले व्रत त्योहार

3 दिसंबर 2022, शनिवार- मोक्षदा एकादशी
5 दिसंबर 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
8 दिसंबर 2022, गुरुवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
11 दिसंबर 2022, रविवार- संकष्टी चतुर्थी
16 दिसंबर 2022, शुक्रवार- धनु संक्रांति (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश)
19 दिसंबर 2022, सोमवार- सफला एकादशी
21 दिसंबर 2022, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर 2022, शुक्रवार- पौष अमावस्या
25 दिसंबर 2022, रविवार- क्रिसमस

क्रिसमस 
ईसाइयों में क्रिसमस का विशेष महत्व है. माना जाता है कि इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था. इसी कारण इसे देश दुनिया में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. बाइबल के अनुसार, जीसस क्राइस्ट ईश्वर की संतान है, जिसने पृथ्वी पर प्यार और सद्भावना का संदेश दिया था. क्रिसमस के दिन लोग यीशु का जन्मोत्सव मनाते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement