Advertisement

Daily Horoscope: नवरात्रि का चौथा दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए मेष से लेकर मीन तक का हाल

Daily Horoscope: मिथुन राशिवालों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. यह आपको लाभ दे सकता है. आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं त

Latest News
Daily Horoscope: नवरात्रि का चौथा दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानिए मेष से लेकर मीन तक का हाल

प्रीतिका मौजुमदार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः Daily Horoscope: मिथुन राशिवालों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है. यह आपको लाभ दे सकता है. आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आप परेशानी में फंस सकते हैं.

Mesh and Vrishabh

मेष राशि :

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कारोबार में बार-बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे. विवाद से हानि संभव है. जोखिम-जमानत के कार्य टालें. भय व चिंता सताएंगे. शत्रु शांत रहेंगे.

वृषभ राशि :

नए लोगों से संपर्क आगे बढऩे में मददगार साबित होगा. वाहन सुख मिलेगा. घर, परिवार की चिंता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. यात्रा सफल रहेगी.

Mithun and Kark

मिथुन राशि :

परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे. राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. व्यवसायिक उन्नति होगी. नेत्र पीड़ा संभव है. फालतू खर्च होगा. परिश्रम अधिक होगा.

कर्क राशि :

मन में प्रसन्नता रहेगी. समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा. विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं.

Singh and Kanya

सिंह राशि :

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी. नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है. मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दु:ख होगा. कलह व हानि संभव है. चिंताजनक समाचार मिल सकता है. किसी के निजी झंझटों में न पड़ें.

कन्या राशि :

जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा. आय के नए स्रोत हाथ आएंगे. संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा. शरीर कष्ट रह सकता है. आज मन में क्लेश रहेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी.

Tula and vrishchak

तुला राशि :

कार्य की अधिकता रहेगी. संतान की उन्नति से खुश होंगे. राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें. वाणी पर नियंत्रण रखें. शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा.

वृश्चिक राशि :

आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. धर्म से जुड़ी यात्रा सफल रहेगी. विवेक से कार्य करें. सफलता मिलेगी.

Dhanu Makar

धनु राशि :

परिवार में किसी समारोह की रूपरेखा बनेगी. बड़े खर्च सामने आएंगे. लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे. चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा. पिता के साथ मतभेद संभव है.

मकर राशि :

व्यावसायिक बकाया वसूली होगी. अस्वस्थता रहेगी. संतान के विवाह कि चिंता बढ़ सकती है. यात्रा सफल रहेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. प्रेम-प्रसंग में टकराव संभव है.

kumbh and Meen

कुम्भ राशि :

व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी. जो लाभान्वित करेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. शत्रु आप के कार्यों में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे. परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा. निवेश शुभ रहेगा.

मीन राशि :

आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी. भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी. निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे. जीवनसाथी की चिंता रहेगी, बड़ा निवेश कर के जोखिम न  लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement