धर्म
आप की राशि में कितनी है मुहब्बत और कितनी लड़ाई, जानिए आचार्य डॉक्टर विक्रमादित्य से.
डीएनए हिंदी : मौसम में गर्मी है पर वृष राशि वालों को सलाह है कि वे मिज़ाज में गर्मी न लाएं. आज किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें. तुला राशि वाले रिश्तेदारों को आज दूर रखें नहीं त्तो घर में ही हंगामा हो जाएगा. आप की राशि में कितनी है मुहब्बत और कितनी लड़ाई, जानिए आचार्य डॉक्टर विक्रमादित्य से.
मेष(Aries) - आज अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप करिअर में नए दरवाज़े खोल सकते हैं. अपने क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है. दोस्तों का संग ख़ुशी का ज़रिया बनेगा. धन का आगमन आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है.
शुभ अंक - 9 शुभ रंग - लाल
उपाय - आज कोई भी शुभ कार्य से पहले कन्या पूजन करें.
वृषभ(Taurus) - आज आप किसी भी तरह के द्वन्द या विरोध से बचें. बड़े आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं. स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए. कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं.
शुभ अंक - 7 शुभ रंग - क्रीम
उपाय - चीनी का दान करें.
मिथुन(Gemini) - आज मिलने वाला प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा. अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा. जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं.
शुभ अंक - 2 शुभ रंग - सफेद
उपाय - शिवलिंग पर कच्चा दूध और साबूत चावल अर्पित करे.
कर्क(Cancer) - आज के दिन आपके लिए बाहरी गतिविधियां फ़ायदेमंद है. चिंता आपके विकास को रोक देंगे. अपने जज्बातों को काबू में रखें. यात्रा के योग हैं. सेहत का विशेष ख्याल रखेें.
शुभ अंक - 8 ...शुभ रंग - नीला
उपाय - ओम शुक्राय नमः का 31 बार उच्चारण करें.
सिंह(Leo)- आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है. आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा. घरेलू कामकाज आपको ज़्यादातर वक़्त व्यस्त रखेंगे. आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं. व्यवसाय में लाभ होगा. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ अंक - 4 शुभ रंग - भूरा
उपाय – लक्ष्मी जी का पाठ करना शुभ रहेगा.
कन्या(Virgo)- आज आप की कई लोग तारीफ़ कर सकते हैं. आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें. आपका व्यवसाय और मोल-भाव करने की क्षमता फ़ायदेमंद साबित होगी. आज करीबियों से धोखा मिल सकता है.
शुभ अंक – 2 शुभ रंग - सफेद
उपाय - अपने इष्टदेव को नमन करें.
तुला(Libra)- आज आपकी इच्छा-शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा. भावुक फ़ैसला लेते वक़्त सावधान रहें. अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं. रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है.
शुभ अंक - 6 शुभ रंग - गुलाबी
उपाय – नए वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा.
वृश्चिक(Scorpio) - आज आप अपनी भावनाओं पर, ख़ास तौर पर ग़ुस्से पर, क़ाबू रखें. रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे. किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं. अपने साझेदारों पर नजर बनाए रखने की जरुरत है, वो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं.
शुभ अंक - 3 शुभ रंग - केसरिया
उपाय - विष्णु जी का पूजन करें.
धनु(Sagittarius) - आज आप में ऊर्जा अच्छी रहेगी. नयी चीज़ों पर ध्यान लगाएं और अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें. पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा. इसका भरपूर उपयोग करें. बेकार बात करने में अपना बहुमूल्य समय बर्बाद न करे.
शुभ अंक - 2 शुभ रंग - सफेद
उपाय - आज घर के मंदिर में घी का दीपक जलायें.
मकर(Capricorn)- आज अपने उत्साह को क़ाबू में रखें. जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें. ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त. आज के दिन घटनाएं अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी - जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे.
शुभ अंक – 4 शुभ रंग - सलेटी
उपाय - गाय को हरी घास खिलायें.
कुंभ(Aquarius)- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी. लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी. जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं.
शुभ अंक - 5 शुभ रंग - हरा
उपाय - गणपति को दुर्वा अर्पित करें.
मीन(Pisces) - आज आपका झल्लाना और खीजना आपके स्वास्थ्य को ख़राब कर सकता है. पुरानी बातों में न उलझें. ख़र्चों में हुई बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेंगी.
शुभ अंक – 9 शुभ रंग - लाल
उपाय – गौ की पूजा करें
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें