Advertisement

Budh Gochar Prabhav इन 3 राशियों के लिए आने वाले 70 दिन बेहद कठिन, बुध रोज खड़ा करेगा नई मुसीबत

ज्योतिष: शनि के परेशान होते ही अब बुध भी देंगे सताने! 22 जून से इन राशियों पर मंडराएंगे संकट के बादल

Latest News
Budh Gochar Prabhav इन 3 राशियों के लिए आने वाले 70 दिन बेहद कठिन, बुध रोज खड़ा करेगा नई मुसीबत

बुध गोचर का प्रभाव

Add DNA as a Preferred Source

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि बदलता है. ग्रहों के स्वामी बुध को सबसे जल्दी राशि बदलने वाला ग्रह माना जाता है. 22 जून को बुध राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा. इसके बाद बुध 30 अगस्त तक कर्क राशि में ही रहेगा. इस बीच 18 जुलाई को बुध वक्री हो जाएगा और 11 अगस्त को फिर से मार्गी हो जाएगा.

70 दिन बहुत मुश्किल भरे

सामान्य तौर पर बुध कर्क राशि में करीब 70 दिन तक रहेगा. बुध के गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा. इस समय सिंह और धनु राशि में शनि की साढ़ेसाती चल रही है. बुध का गोचर इन दोनों राशियों के लिए दोहरी परेशानी खड़ी कर सकता है. इन लोगों को करियर और आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है. आइए जानते हैं कि बुध का यह गोचर किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
 
सिंह राशि

बुध का गोचर सिंह राशि वालों को नुकसान पहुंचा सकता है. आपके करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. एक छोटी सी गलती आपको करियर में बहुत पीछे धकेल सकती है. पारिवारिक जीवन के लिए भी यह अवधि ठीक नहीं रहेगी. अपने पार्टनर से झूठ बोलने की गलती न करें.
 
धनु राशि

बुध का गोचर धनु राशि वालों के जीवन में अचानक नकारात्मक बदलाव ला सकता है. आप किसी बीमारी के शिकार हो सकते हैं. करियर में अचानक बदलाव आ सकते हैं. सीनियर्स से बहस हो सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. परिवार के लोग आपके किसी फैसले पर सवाल उठा सकते हैं.
 
कुंभ राशि

बुध का गोचर कुंभ राशि वालों को शत्रुओं से परेशानी दे सकता है. विरोधी आपके काम बिगाड़ने के लिए सारी हदें पार कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. गलत लोगों की संगति से दूर रहें. धन और समय की बर्बादी होगी. आर्थिक नुकसान हो सकता है.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement