Advertisement

Money Remedies: जेब में आने के बाद भी नहीं रुकता पैसा तो नारियल का करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना जाता है. हर पूजा पाठ से लेकर किसी भी चीज के शुभारंभ में नारियल से ही इसकी शुरुआत की जाती है. यह कई उपाय में भी काम आ सकता है.

Money Remedies: जेब में आने के बाद भी नहीं रुकता पैसा तो नारियल का करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (Coconut Remedies For Money) कुछ लोग की कमाई का जरिया बहुत अच्छा होता है. घर में पैसा आता भी है, लेकिन रुकता नहीं है. हमेशा कंगलाी सी बनी रहती है. अगर आप भी दिन रात मेहनत कर कमाई करते हैं और पैसा नहीं बचता तो कुछ उपाय कर इसे परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं. इन उपायों से आपका पैसा रुकना शुरु हो जाएगा. इसके लिए आपको नारियल के कुछ उपाय करना होगा. बस एक नारियल घर लाना है और उसका उपाय करना है. इससे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. इस उपाय को कर कुछ ही दिनों में अमीर बन जाएंगे. आइए जानते हैं नारियल के उपाय...

Nimbu Mirch Ke Totke: सोई किस्मत और ठप करियर तक को शुरू कर देंगे नींबू मिर्च के ये टोटके, जानें आजमाने का तरीका

नारियल के दूर कर देंगे आर्थिक संकट

हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना जाता है. हर शुभ कार्य में नारियल का इस्तेमाल किया जाता है. पूजा से लेकर किसी भी काम के शुभारंभ में सबसे पहले नारियल चढ़ाया जाता है. इसकी वजह नारियल का माता लक्ष्मी से जुड़ा होना है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को नारियल अति प्रिय होता है. यह आर्थिक संकटों को दूर करता है. इसके उपाय करने से जेब में रुपया थमने लगता है. घर की बरकत बढ़ जाती है.

Today Horoscope 16 April: मेष और वृश्चिक वालों को निवेश में मिलेगा लाभ, धनु वालों पर हावी रहेगी कुबुद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

पैसे की तंगी से मिल जाएगा छुटकारा

पैसों की आवक को रोकने के लिए जटा वाला नारियल लें. उसके साथ कमल का फूल, दही, सफेद कपड़ा और सफेद मिठाई ले लें. इसे धन की देवी माता लक्ष्मी को चढ़ाये. इसके बाद लाल रंग के कपड़े में नारियल बांध लें. इसे घर में ऐसी जगह पर रखें. जहां किसी की नजर न पड़े. कुछ ही दिन में इसका असर दिखने लगेगा. नारियल के सूखने पर इसे नदी में प्रवाह कर दें. 

Lal Mirch Ke Totke: बिगड़ने लगे बनते काम तो अजमाएं लाल मिर्च के ये अचूक टोटके, सुख संपत्ति के साथ मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

घर पर लगी नजर भी हो जाएगी छूमंतर

अगर घर पर बुरी नजर लगी है तो नारियल का उपाय कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले नारियल को एक काला टीका लगाएं. अब नारियल को किसी नदी में प्रवाहित कर दें. इसे घर पर लगी बुरी नजर उतर जाती है. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement