धर्म
Ayodhya Deepotsav 2025: हर बार की तरह इस बार भी अयोध्या नगरी एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए तैयार हो चुकी है. इस बार यानी 19 अक्टूबर 2025 को मुख्य कार्यक्रम के दौरान 26,11,101 दीयों को एक साथ जलाकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा..
Ayodhya Deepotsav 2025 Update: हर बार की तरह इस बार भी अयोध्या नगरी एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए तैयार हो चुकी है. इस बार यानी 19 अक्टूबर 2025 को मुख्य कार्यक्रम के दौरान 26,11,101 दीयों को एक साथ जलाकर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अब पूरी कर ली गई हैं. बता दें कि इस बार सरयू आरती में 2100 दीपदान का रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इस आयोजन को दर्ज करने के लिए अयोध्या धाम पहुंच चुकी है. आइए जानते हैं इस बार दीपोत्सव में क्या कुछ नया और खास होने वाला है.
बता दें कि इस बार दीपोत्सव के दौरान सरयू आरती में 2100 दीपदान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और स्कूल की बच्चियां शामिल होंगी. ऐसा पहली बार होगा, जब इतनी बड़ी संख्या में दीपदान किया जाएगा. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं.
यह भी पढ़ें: इस बार कैसी होगी राम मंदिर की दीपावली, बस एक क्लिक में जानिए क्या होगा ...
अयोध्या नगरी इस समय रंग और रोशनी से जगमगा रही है, 56 घाटों पर 28 लाख दीये बिछाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है. बता दें कि इस बार दीपोत्सव को और भव्य बनाने के लिए सरयू घाट पर झांकियां सजाई गई हैं और उत्तर प्रदेश की लोककला को दर्शाने वाली रंगोली भी बनाई जा रही है. बता दें कि रंगोली में चौक पूर्ण और अन्य पारंपरिक कलाओं को दर्शाया गया है.
इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर दीयों के अलावा भव्य झांकियां भी सजी हैं, इसमें त्रेता युग के दृश्य, पुष्पक विमान और भगवान राम का रथ शामिल हैं. इसके अलावा दीपोत्सव में उत्तर प्रदेश की लोक कला को रंगोली के माध्यम से दर्शाया गया है, जिसमें पंच तत्व, स्वास्तिक और अन्य धार्मिक प्रतीकों को उकेरा गया है. इस बार दीपोत्सव के दौरान 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें यूपी के अलावा भी अन्य राज्यों के 500 लोक कलाकार शामिल होंगे.
इस साल दीपोत्सव में पहली बार कोरियोग्राफ्ड म्यूसिकल और ड्रोन शो, थ्री डी होलोग्राफिक म्यूसिकल लेजर शो का आयोजन भी होगा, जो श्रद्धालुओं को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे. बताते चलें कि अयोध्या का दीपोत्सव हर साल नए कीर्तिमान स्थापित करता है. इस बार का आयोजन न केवल भव्यता बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर को भी विश्व स्तर पर प्रदर्शित करेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से