Advertisement

Chardham Yatra 2024: इस दिन से बंद हो जाएंगे चारों धाम के कपाट, जानें क्या है सही डेट

Chardham Yatra 2024 Closing Date: हर साल सर्दियों के शुरूआती दिनों में चारों धाम मंदिर के कपाट दर्शन के लिए बंद कर दिए जाते हैं. ऐसे में आइए जान लेते हैं इस बार शीतकाल के लिए चारों धाम के कपाट कब से बंद हो जाएंगे...

Latest News
Chardham Yatra 2024: इस दिन से बंद हो जाएंगे चारों धाम के कपाट, जानें क्या है सही डेट

Chardham Yatra 2024 Closing Date

Add DNA as a Preferred Source

चारधाम यात्रा के (Chardham Yatra) समापन की तारीख अब करीब आ रही है. दरअसल शीतकाल के लिए चारों धाम के कपाट बंद करने की तारीखों (Chardham Yatra 2024 Closing Date) की घोषणा हो चुकी है. बता दें कि हर साल सर्दियों के शुरूआती दिनों में चारों धाम मंदिर के कपाट दर्शन के लिए बंद कर दिए जाते हैं और इसके बाद फिर अगले साल यानी अप्रैल या मई के महीने में कपाट भगवान के दर्शन के लिए खोल दिए जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं चारों धाम मंदिर के कपाट के बंद होने की सही डेट क्या है? 

कब बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट?
बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को बंद हो जाएंगे. इस दिन अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12:14 बजे अभिजीत मुहूर्त में गंगोत्री धाम के कपाट बंद दर्शन के लिए बंद कर दिए जाएंगे. 

कब बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट?
वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद हो जाएंगे. बता दें कि इस दौरान बाबा केदारनाथ की मूर्ति को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन पूजन के लिए लाया जाता है और यह समय भक्तों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके बाद भगवान के दर्शन अगले छह महीनों के लिए बंद हो जाते हैं.

कब बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट? 
बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर 2024 को रात 9:07 बजे बंद हो जाएंगे. बता दें कि इस तिथि और समय की घोषणा विजयादशमी के दिन परंपरा के अनुसार हिंदू कैलेंडर और खगोलीय संरेखण को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है. 

कब बंद होंगे यमुनोत्री मंदिर के कपाट?
यमुनोत्री मंदिर के कपाट 3 नवंबर 2024 को भाई दूज के शुभ दिन बंद हो जाएगा. परंपरा के अनुसार, दशहरा उत्सव के दौरान मंदिर के बंद होने का सही समय तय किया जाता है. इस तिथि की पुष्टि करते हुए बताया गया कि सर्दी बीत जाने के बाद मंदिर फिर से खुल जाएगा. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement