Advertisement

Char Dham यात्रा के लिए IRCTC ने शुरू किया टूर पैकेज, मात्र इतने रुपये में कर सकेंगे यमुनोत्री से बद्रीनाथ तक के दर्शन 

चारधाम यात्रा करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी की मदद ले सकते हैं. आईआरसीटीसी ने चारधाम जाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए स्‍पेशल टूर पैकेज निकाला है.

Latest News
Char Dham यात्रा के लिए IRCTC ने शुरू किया टूर पैकेज, मात्र इतने रुपये में कर सकेंगे यमुनोत्री से बद्रीनाथ तक के दर्शन 
Add DNA as a Preferred Source

Char Dham Yatra 2025: हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का बड़ा महत्व है. इस साल की चारधाम यात्रा शुरू हो गई है. लोगों ने चारधाम की तीर्थ यात्रा पर जाना शुरू कर दिया है. अगर आप भी चारधाम यात्रा करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी की मदद ले सकते हैं. आईआरसीटीसी ने चारधाम जाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए स्‍पेशल टूर पैकेज निकाला है. इस टूर पैकेज में चारधाम की यात्रा में आप यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकते हैं. इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 जून, 2025 से हो रही है, जो 22 जून, 2025 तक चलेगा. वहीं इस टूर पैकेज की शुरुआत तिरुवनंतपुरम से होगी.

13 दिन और 12 रात का टूर पैकेज

आईआरसीटीसी की तरफ जारी किए गए टूर पैकेज में चारधाम जाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए 13  दिन और 12 रातें बिताने का मौका दिया. यह यात्रा जून के महीनों में कराई जाएगी. इस पैकेज में पर्यटकों को होटल में रुकने से लेकर आने जाने के लिए फ्लाइट के टिकट और खाने-पीने की सुविधाएं दी जाएंगी. इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस, पार्किंग चार्ज और टोल टैक्स भी इस टूर पैकेज में ही शामिल होगा. यात्रियों के ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर की इंतजाम भी आईआरसीटीसी द्वारा ही किया जाएगा. 

ये हैं टूर पैकेज की खास बातें

आईआरसीटीसी द्वारा जारी टूर पैकेज का नाम Chardham Yatra Ex-Trivandrum (SEA27) दिया गया है. इसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कराये जाएंगे. इस टूर की शुरुआत 10 जून 2025 को होगी. वहीं टूर की अवधि 13 दिन/12 रातें होंगी. वहीं मील प्लान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल हैं. इसके साथ ही ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट है. 

कितना रुपये होगा किराया

टूर पैकेज के लिए टैरिफ पैसेंजर द्वारा चुनी गई ऑक्यूपेंसी के अनुसार होगा. पैकेज की शुरुआत 61 हजार 900 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. वहीं ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के तहत प्रति व्यक्ति खर्च 61 हजार 900 रुपये होगा. डबल ऑक्यूपेंसी के तहत चारधाम यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 63 हजार 700 रुपये चुकाने होंगे. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 73 हजार 700 रुपये होगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement