धर्म
Chanakya Niti Quotes: चाणक्य नीति में जीवन जीने से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया है. आचार्य चाणक्य के मुताबिक कई लोग ऐसे होते हैं जो आपके जीवन में बाधा बनते हैं. इन लोगों से आपको दूर रहना चाहिए.
Acharya Chanakya Niti: इतिहास के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, रणनीतिकार और दार्शनिक आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों और विचारों के लिए जाने जाते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में काफी कुछ बताया है. जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने के लिए उनकी बताई बातों को जीवन में अपनाना चाहिए. उन्होंने लोगों के कई गुणों और दोष के बारे में बताया है इंसान को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए. यह जीवन में शांति और सफलता के बीच बाधा बनते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि, चाणक्य नीति के अनुसार किन लोगों से दूर रहना चाहिए.
इन तीन लोगों से बना लें दूरी
शक्की और झगड़ालू पार्टनर
पार्टनर का अच्छा होना बहुत ही जरूरी होता है. खराब पार्टनर आपके जीवन की शांति को भंग कर सकता हैं. चाण्कय कहते हैं कि, पार्टनर शक्की और झगड़ालू नहीं होना चाहिए. ऐसे जीवनसाथी की आदतों में सुधार करने की कोशिश करें वरना उसके साथ रिश्ते में रहना आपके लिए अच्छा नहीं होगा.
अनैतिक शिक्षक
शिक्षक ही ज्ञान देते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं. अगर आपके शिक्षक अनैतिक हैं तो उनसे दूरी बना लें. अनैतिक कार्यों में लिप्त और अनैतिक व्यक्ति को शिक्षक नहीं बनाना चाहिए.
असमर्थक रिश्तेदारों
ऐसे रिश्तेदार जो आपका समर्थन न करते हैं उनसे दूर रहना चाहिए. यह लोग जरूरत के समय पर मुंह मोड़ लेते हैं. यह आपके जीवन में तनाव और विश्वासघात का कारण बन सकते हैं. ऐसे रिश्तेदारों से दूरी बना लेना ही अच्छा है.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.