Advertisement

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में इन राशियों पर होगी मां दुर्गा की सीधी कृपा, ये 4 ग्रह बनाएंगे धनवान

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) शुरू होने के साथ ही ग्रहों का फेरबदल शुभ योग बना रहा है. इसका प्रभाव सभी राशियों (Horoscope) पर पड़ेगा. इनमें तीन राशियां ऐसी हैं, जिनके जातकों की किस्मत खुल जाएगी. इन्हें खूब धन और समृद्धि की प्राप्ति होगी.

Latest News
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में इन राशियों पर होगी मां दुर्गा की सीधी कृपा, ये 4 ग्रह बनाएंगे धनवान
Add DNA as a Preferred Source

Chaitra Navratri 2024 Lucky Effects On Zodiac Signs: सभी नौ ग्रह एक समय अंतराल के बाद राशि से लेकर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं. इस बार भी चैत्र माह की शुरुआत के साथ ही नवरात्रि में ये ग्रह बदलाव करने जा रहे हैं. दृक पंचांग के अनुसार, इस बार 9 अप्रैल से ग्रहों की दशा से शुभ संयोग (Shubh Yog) बन रहे हैं. इस दिन ग्रहों के राजकुमार बुध वक्री अवस्था में मीन राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं सूर्य, शुक्र और राहु ग्रह इसमें पहले से विराजमान हैं. ऐसे में बुध और शुक्र की युति बन रही है. इससे लक्ष्मी नारायण राजयोग (Lakshmi Narayan Raj Yog) का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही अमृत, सर्वार्थ सिद्धि और शश योग बन रहा है. इन सभी शुभ योग का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा. यह कुछ के लिए अशुभ तो कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा. इन पर माता रानी की पूरी कृपा होगी. इसके प्रभाव से धन, सुख और समृद्धि में वृद्धि के योग बनेंगे. 

मेष राशि 

चैत्र नवरात्रि से मेष राशि वालों को बहुत ही शुभ फल प्राप्त होंगे. ग्रहों की दशा और रााशि में परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगा. इन्हें माता रानी की कृपा प्राप्त होगी. इससे जीवन के कष्ट दूर होने के साथ ही मनचाही सफलता हाथ लगेगी. इस राशि के जो भी जातक शारी के लिए लाइफपार्टनर तलाश रहे हैं. उन्हें इसमें सफलता मिलेगी. साथ ही अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे. 

सिंह राशि

बुध और शुक्र ग्रह की युति सिंह राशि के जातकों के फलदायक साबित होगी. इस राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है. रिश्तों में चली आ रही कड़वाहट दूर होगी. धन दौलत में वृद्धि होगी. व्यापार में धन लाभ के योग बनेंगे. ग्रहों के दशा से करियर में तरक्की और सफलता मिलेगी. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. मन प्रसन्न रहेगा. 

कुंभ राशि

ग्रहों के युति और फेरबदल से बन 3 शुभ योग बन रहे हैं. इनके प्रभाव से ही कुंभ राशि के जातकों की किस्मत खुल जाएगी. इस राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा. आय में वृद्धि के साथ ही इनकम के नये सोर्स बनेंगे. संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे. 

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement