Advertisement

Chaitra Navratri 2024: 8 या 9 कितने दिनों की होगी इस बार चैत्र नवरात्रि, जानें कब से हो रही है शुरुआत

हिंदू धर्म में चैत्र और आश्विन माह में दो बार नवरात्रि होती है. नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. अब चैत्र माह की नवरात्रि आने वाले है. चैत्र नवरात्रों की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है. चलिए आपको बताते हैं कि इस दिन पंचांग के अनुसार नवरात्रि कितने दिन (Chaitra Navratri 2024 Date) की होगी और कब समाप्त होगी.

Latest News
Chaitra Navratri 2024: 8 या 9 कितने दिनों की होगी इस बार चैत्र नवरात्रि, जानें कब से हो रही है शुरुआत

Chaitra Navratri 2024

Add DNA as a Preferred Source

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में चैत्र और आश्विन माह में दो बार नवरात्रि होती है. नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है. नवरात्रि के नौ दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. अब चैत्र माह की नवरात्रि आने वाले है. चैत्र नवरात्रों की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है. चलिए आपको बताते हैं कि इस दिन पंचांग के अनुसार नवरात्रि कितने दिन (Chaitra Navratri 2024 Date) की होगी और कब समाप्त होगी.

चैत्र नवरात्रि 2024

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल को होगी जिसका समापन 17 अप्रैल 2024 को होगा. नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक माता रानी की पूजा की जाएगी. कई बार तिथि की क्षय होने के कारण नवरात्रि का दिन कम हो जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:57 से लेकर 12:48 तक रहेगा. यह समय कलश स्थापना के लिए शुभ है.


खरमास में आज रविवार के दिन करें ये उपाय, धन-धान्य में होगी अपार बढ़ोत्तरी


घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

माता रानी का वाहन शुभ-अशुभ संकेत देता है. इस बार माता रानी का वाहन घोड़ा होगा. मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी. घोड़े पर मां की सवारी होना सत्ता परिवर्तन का संकेत देता है. माता रानी की इस सवारी को अशुभ माना जाता है. यह सवारी भय और युद्ध की आशंका मानी जाती है.

चैत्र नवरात्रि तारीख और तिथियां

9 अप्रैल – मां शैलपुत्री (प्रतिपदा तिथि)
10 अप्रैल –मां ब्रह्मचारिणी (द्वितीया तिथि)
11 अप्रैल – मां चंद्रघंटा (तृतीया तिथि)
12 अप्रैल – मां कुष्मांडा (चतुर्थी तिथि)
13 अप्रैल – मां स्कंदमाता (पंचमी तिथि)
14 अप्रैल – मां कात्यायनी (षष्ठी तिथि)
15 अप्रैल – मां कालरात्रि (सप्तमी तिथि)
16 अप्रैल – मां महागौरी (अष्टमी तिथि)
17 अप्रैल – मां सिद्धिदात्री (नवमी तिथि)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement