Advertisement

Camphor Ke Totke: पितृदोष से लेकर कर्ज से मुक्ति दिला देंगे कपूर के ये टोटके, घर में नहीं रहेगी धन की कमी 

स्वास्थ्य के ​साथ ही पैसा बेहद जरूरी है. यह हमारी सभी जरूरतों को पूरा करता है. यही वजह है कि हर आदमी ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है, लेकिन कुछ लोग दिन रात पैसा कमाने के बाद भी कर्जदार रहते हैं.

Latest News
Camphor Ke Totke: पितृदोष से लेकर कर्ज से मुक्ति दिला देंगे कपूर के ये टोटके, घर में नहीं रहेगी धन की कमी 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जीवन में जितना स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है. उतना ही ज्यादा महत्वपूर्ण धन भी है. पैसे के बीना व्यक्ति दर दर भटकता है. कमाने के लिए दिन रात मेहनत करता है. इसके बाद भी कुछ लोग पैसों की तंगी से जूझते रहते हैं. भारी भरकम कर्ज हो जाता है. इसकी वजह भाग्य से लेकर पितृदोष भी हो सकता है. वहीं ज्योतिष में धन को किस्मत से जोड़कर देखा जाता है. बताया जाता है कि कई बार खूब धन कमाने पर भी पैसा नहीं रुकता. ऐसे में कुछ उपाय और टोटके आपको इन समस्याओं से राहत दिला सकते हैं. इन्हें आजमाने से किस्मत खुलने के साथ ही घर की बरकत बढ़ जाएगी. वहीं पितृदोष से मुक्ति और घर में सुख समृद्धि का संचार होगा. 

हिंदू धर्म में पूजा पाठ के ​लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाता है. कपूर जलाकर नकारात्मकता को बाहर किया जाता है. इसके ज्योतिष में दिए टोटके और उपाय करने कई लाभ बताए गए हैं. इन्हें करने से पितृ से लेकर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. अन्न और धन देती है. पुराने से पुराने रोग और कर्ज से मुक्ति मिल जाती है. आइए जानते हैं घर में धन की कमी पूरी करने के लिए कपूर के उपाय और इनसे मिलने वाले फायदे...

जानें कपूर के ये आसान से उपाय

अगर धन की कमी से जूझ रहे हैं तो सुबह उठकर स्नान करने के बाद गुलाब का फूल लें. इसमें कपूर का एक टुकड़ा रख दें. इसके बाद शाम के वक्त फूल को मां दुर्गा को अर्पित कर दें. इससे घर में धन की कमी दूर हो जाएगी. इस टोटके को लगातार डेढ़ महीने यानी करीब 43 दिन तक करें. इसे मां दुर्गा प्रसन्न होगी. घर में बरकत के साथ धन की आवक बढ़ेगी. 

घर में रोग, दोष, कलह और धन की कमी से जूझ रहे हैं तो लौंग कपूर का यह टोटका बेहद कारगर साबित हो सकता है. इसके लिए लौंग और कपूर का एक टुकड़ा लेकर एक कटोरी में रखें. इसे जलाकर कटोरी को पूरी घर में घुमा दें. साथ ही भगवान के सामने रखकर अपनी मनोकामना बोलें. ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का वास होगा. सभी तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी. सभी मनोकामना पूर्ण होंगी.  

अगर कुंडली में काल सर्प या फिर पितृ दोष लगा हुआ है तो हर दिन घर के मंदिर में रोज देसी घी का दीपक जलाएं. इसमें कपूर डुबो लें. इसके बाद भगवान की आरती करें. इसे पितृ शांत होते हैं. साथ ही काल सर्प दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है. घर में सुख शांति और समृ​द्धि आती है. 

अगर घर में किसी बच्चे या बड़े सदस्या को रात के बुरे सपने आते हैं. नजर लगती है या फिर किसी काम में बाधा आ रही है तो घर में रोज कपूर जलकर शाम के समय पूजा करें. इसे बुरे सपने और बुरी नजर दूर हो जाएगी. घर में शांति और सम्मान बढ़ेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement