Advertisement

कर्ज से मुक्ति और पैसों की तंगी को दूर करने के लिए बुधवार को इन उपाय से गणेश जी को करें प्रसन्न

Budhwar Upay: बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय करने से सभी कामों में सफलता मिलती है.

Latest News
कर्ज से मुक्ति और पैसों की तंगी को दूर करने के लिए बुधवार को इन उपाय से गणेश जी को करें प्रसन्न

Budhwar ke Upay

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में भगवान गणेश जी को सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले भगवान गणेश जी (Bhagwan Ganesh Ji) की पूजा की जाती है. गणेश जी की पूजा (Ganesh Ji Puja) के लिए बुधवार का दिन शुभ माना जाता है. बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है. बुधवार को विधि-विधान से गणेश जी की पूजा (Budhwar ke Upay) कर उन्हें प्रसन्न करने से भक्तों को शुभ फल की प्राप्ति होती है. विघ्नहर्ता भगवान गणेश भक्तों के सभी विघ्न दूर करते हैं. बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय (Budhwar ke Upay) करने से सभी कामों में सफलता मिलती है.

बुधवार के उपाय (Budhwar ke Upay)
- आर्थिक लाभ के लिए बुधवार की सुबह सूर्योदय से पहले 2 मुट्ठी मूंग लेकर अपने ऊपर से घुमाएं और बहते जल में प्रभाहित कर दें. ऐसे करने से आपको आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी.

- भगवान गणेश जी को गुड़ और मोदक का भोग लगाने से भी वह प्रसन्न होते हैं. भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से व्यक्ति का जीवन धन-धान्य से भरा रहता है.

- बुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा के साथ ही इस दिन किन्नर को कुछ दान करने से भी लाभ होता है. बुधवार को किन्नर को कुछ दान कर उनका आशीर्वाद लें. यह उपाय आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.

- कर्ज से मुक्ति के लिए बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इस उपाय को करने से पुराने से पुराने कर्ज से मुक्ति मिलती है.

- भगवान गणेश जी को मोदक और लड्डू के साथ ही दूर्वा घास चढ़ाने से भी लाभ मिलता है. इस दिन मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाने से हर काम में सफलता मिलती है.

- बुधवार को ऊँ गं गणपतये नम:’, या श्री गणेशाय नम:’ मंत्रों का जाप करने से सभी संकट दूर होते हैं. कुंडली में बुध की स्थिति को मजबूत करने के लिए हरी मूंग और हरे रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement