धर्म
Budhwar Ganesh Puja: गणेश जी की पूजा-अर्चना के लिए बुधवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन भगवान गणेश जी की पूजा के साथ इन मंत्रों का जाप करें. इससे आपके जीवन के सभी विघ्न दूर होंगे और सफलता मिलेगी.
Budhwar Ganesh Puja Mantra: सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी ग्रह और भगवान से संबंधित होते हैं. बुधवार का दिन बुध ग्रह और भगवान गणेश जी को समर्पित होता है. यह दिन भगवान गणेश जी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है. बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है. इस दिन खास मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं. इन मंत्रों के जाप से भगवान गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है. चलिए इन मंत्रों के बारे में बताते हैं.
संकटनाशन गणेश स्तोत्र
प्रणम्य शिरसा देवं गौरी विनायकम्
भक्तावासं स्मेर नित्यमाय्ः कामार्थसिद्धये,
प्रथमं वक्रतुडं च एकदंत द्वितीयकम्
तृतियं कृष्णपिंगात्क्षं गजववत्रं चतुर्थकम्,
लंबोदरं पंचम च पष्ठं विकटमेव च
सप्तमं विघ्नराजेंद्रं धूम्रवर्ण तथाष्टमम्,
नवमं भाल चंद्रं च दशमं तु विनायकम्
एकादशं गणपतिं द्वादशं तु गजानन्,
द्वादशैतानि नामानि त्रिसंघ्यंयः पठेन्नरः
न च विघ्नभयं तस्य सर्वसिद्धिकरं प्रभो,
विद्यार्थी लभते विद्यां धनार्थी लभते धनम्
पुत्रार्थी लभते पुत्रान्मो क्षार्थी लभते गतिम्,
जपेद्णपतिस्तोत्रं षडिभर्मासैः फलं लभते
संवत्सरेण सिद्धिंच लभते नात्र संशयः,
अष्टभ्यो ब्राह्मणे भ्यश्र्च लिखित्वा फलं लभते
तस्य विद्या भवेत्सर्वा गणेशस्य प्रसादतः,
"इति श्री नारद पुराणे संकष्टनाशनं नाम श्री गणपति स्तोत्रं संपूर्णम्"
सावन महीने में घर के अंदर किस शिवलिंग की करनी चाहिए पूजा, जानें जलाभिषेक के साथ ही पूजा के लाभ
गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:
नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:,
धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:
गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम,
ॐ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:
निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा,
"ॐ बुं बुधाय नमः" और "ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः"
"ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा"
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.