धर्म
Budh Vakri 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को बुद्धि, वाणि, व्यापार आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में बुध के वक्री करने से कई राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे.
डीएनए हिंदीः वैदिक शास्त्र (Vedic Shastra) के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन करने और चाल बदलने से राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ता है. ग्रहों के वक्री (Grah Vakri 2023) करने का अर्थ ग्रह की उल्टी चाल से होता है. जब ग्रह किसी राशि में उल्टी चाल चलते हैं तो उसे ग्रह की वक्री (Budh Vakri 2023) कहते हैं. अब अगस्त महीने में बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री (Budh Vakri 2023) करने वाले हैं. बुध ग्रह 24 अगस्त 2023 को सिंह राशि में वक्री (Budh Vakri 2023) करने वाले हैं. बुध 16 सितंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे. ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह को बुद्धि, वाणि, व्यापार आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में बुध के वक्री (Budh Vakri 2023) करने से कई राशि के जातकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे.
बुध की वक्री करने से इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव (Budh Vakri 2023 Negative Effects On Zodiac Signs)
मेष राशि (Mesh Rashi)
ग्रहों के राजकुमार बुध की उल्टी चाल चलने से मेष राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. मेष राशि के 11वें भाव में बुध की वक्री होने से धन संबंधी समस्या हो सकती है. आपको किसी प्रकार की कागजी कार्यवाही में समस्या हो सकती है.
19 अगस्त को रखा जाएगा हरियाली तीज का व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
वृषभ राशि (Vrishabha Rashi)
बुध की वक्री आर्थिक रूप से आपको परेशान कर सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ आपका विवाद हो सकता है. आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के ऊपर आपका खर्च बढ़ सकता है.
सिंह राशि (Singh Rashi)
बुध ग्रह के सिंह राशि में वक्री करने से सिंह राशि के जातकों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा. आपके दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं. आपका खर्च भी बढ़ने और वेतन में देरी हो सकती है जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. आपको निवेश करने से बचना चाहिए वरना आफको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.