Advertisement

Budh Uday 2025: महाशिवरात्रि पर उठेंगे ग्रहों के राजकुमार बुधदेव, चमक जाएगी इन 5 राशियों के जातकों की किस्मत

ग्रहों के राजकुमार बुध देव कुंभ राशि में उदित होंगे. बुध के स्थिति परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. इनमें 5 राशियां हैं, जिसके जातकों की बुध ग्रह के प्रभाव से किस्मत चमक जाएगी.

Latest News
Budh Uday 2025: महाशिवरात्रि पर उठेंगे ग्रहों के राजकुमार बुधदेव, चमक जाएगी इन 5 राशियों के जातकों की किस्मत
Add DNA as a Preferred Source

Budh Uday 2025: महाशिवरात्रि का त्योहार इस साल 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले ग्रहों के राजकुमार बुध भी जागृत अवस्था में आ जाएंगे. 25 फरवरी की शाम 6 बजकर 15 मिनट पर बुध देव कुंभ राशि में उदित होंगे. बुध के स्थिति परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. इनमें 5 राशियां हैं, जिसके जातकों की बुध ग्रह के प्रभाव से किस्मत चमक जाएगी. व्यापार, बुद्धि और धन के कारक बुधदेव उदित होंगे. इसके प्रभाव ही कई राशियों के जातकों का भाग्य उदय हो जाएगा आइए जानते हैं कौन सी वो राशियां और प्रभाव...

मेष राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध का उदित मेष राशि वालों के बेहद शुभ होगा. बुध देव की कृपा से इस राशि के जातकों कम समय में बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा. नौकरी पेशा जातकों आमदनी बढ़ने के साथ ही आर्थिंक स्थिति में सुधर होगा. रुके हुए काम बन जाएंगे. प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है. 

मिथुन राशि 

बुध ग्रह उदित मिथुन राशि के जातकों के लिए धन लाभ लेकर आएगा. इन्हें कर्ज और पैसों की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. कारोबार में बढ़ोतरी होगी. घर परिवार में खुशहाली आएगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. निवेश में आर्थिंक तरक्की पक्की है. 

सिंह राशि

बुध ग्रह का उदय सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ होगा. यह आर्थिंक संकटों को दूर कर देगा. आर्थिंक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. निवेश के बड़े लाभ मिलेंगे. दांपत्यजीवन में सुख और सुविधाएं आएंगी. लव लाइफ अच्छी रहेगी. 

मकर राशि

बुध के उदित होने से मकर राशि वालों को किस्मत चमक जाएगी. जीवन में सुख शांति आएगी. घर करियर और कारोबार में बढ़ोतरी होगी. आर्थिंक स्थिति में गजब के लाभ प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है. धन की स्थित में सुधार होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी.

कुंभ राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध के उदित होने से कुंभ राशि के जातकों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा. इस दौरान कुंभ राशि वालों को आर्थिंक लाभ मिलेगा. कारोबार में वृद्धि होगी. कारोबार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे. नौकरीपेशा जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement