Advertisement

Budh Margi 2024: साल खत्म होने के साथ इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी से लेकर व्यापार में मिलेंगी सफलता

ग्रहों के राजकुमार बुद्ध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे. ग्रह के इस बदलाव का सभी राशियों पर असर पड़ेगा. इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिसके जातकों की किस्मत चमक जाएगी. इनके आत्मविश्वास से लेकर वाणी, बुद्धि और आर्थिंक स्थिति में मजबूती आएगी.

Latest News
Budh Margi 2024: साल खत्म होने के साथ इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, नौकरी से लेकर व्यापार में मिलेंगी सफलता
Add DNA as a Preferred Source

Budh Margi 2024 : साल खत्म होने के साथ ही ग्रहों का फेरबदल भी शुरू हो गया है. इसबीच दिसंबर माह के खत्म होने के साथ ही ग्रहों के राजकुमार बुद्ध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे. ग्रह के इस बदलाव का सभी राशियों पर असर पड़ेगा. इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिसके जातकों की किस्मत चमक जाएगी. इनके आत्मविश्वास से लेकर वाणी, बुद्धि और आर्थिंक स्थिति में मजबूती आएगी. इसकी वजह ग्रहों के राजकुमार बुध का बुद्धि से लेकर वाणी, व्यापार का कारक माना जाना है. 16 दिसंबर को रात 01 बजकर 52 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होंगे. इसके बाद जनवरी 2025 में बुध देव मार्गी चाल चलकर धनु राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में इन 3 राशियां ऐसी हैं, जिसके जातकों कि किस्मत चमक जाएगी. आइए जानते हैं वो राशियां और उन्हें इनसे मिलने वाले लाभ...

मिथुन राशि

बुध के मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों के लिए फलदायक ​साबित होगा. कर्ज से छुटकारा मिल सकता है. व्यापार में सफलता प्राप्त होगी. कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं. पेट से जुड़ी बीमारियों हो सकती है. मन शांत रहेगा. जीवनसाथी का साथ मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. इसके साथ ही आय वृद्धि के योग बन रहे हैं. 

मकर राशि

बुध के मार्गी होने का प्रभाव मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा. इनके लिए 2025 की शुरुआत बेहद अच्छी होगी. आमदनी में वृद्धि होगी. घर या वाहन खरीदने की प्लानिंग पूर्ण हो सकती है. समय अच्छा रहेगा. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता प्राप्त होगी. शेयर बाजार में निवेश करने के लिए यह समय शुभ है. इसमें सफलता प्राप्त हो सकती है. 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना शुभदायक है. इन्हें साल की शुरुआत से ही व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. कारोबार में बढ़ोतरी होगी, नये से लेकर पुराना निवेश दिन दोगुनी तरक्की देगात्र करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. बुध देव की कृपा से सही फैसले लेने में मदद मिलेगी. भगवान की पूजा करें. साथ ही गंगाजल में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें. इससे व्यापार और जीवन में लाभ मिलेगा.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement