Advertisement

कुंडली में इस ग्रह की कमजोर स्थिति बनाती है शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस का शिकार, याद नहीं रहती छोटी-छोटी चीजें

ग्रहों की कमजोर स्थिति में होने पर व्यक्ति को खराब परिस्थितियों से लेकर परेशानी और बीमारियों तक का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप आजकल बहुत ज्यादा भूलने लगे हैं तो यह ग्रह कमजोर होने का संकेत हो सकते हैं.

Latest News
कुंडली में इस ग्रह की कमजोर स्थिति बनाती है शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस का शिकार, याद नहीं रहती छोटी-छोटी चीजें
Add DNA as a Preferred Source

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है. समय समय पर ग्रह और नक्षत्रों की चाल बदलती है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन से लेकर उसके स्वास्थ्य तक पर पड़ता है. इसके अच्छे या बुरे दोनों तरह के प्रभाव पड़ते हैं. अगर ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है तो व्यक्ति को अधिक लाभ और सेहत अच्छी रहती है. वहीं ग्रहों की कमजोर स्थिति में होने पर व्यक्ति को खराब परिस्थितियों से लेकर परेशानी और बीमारियों तक का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आप आजकल बहुत ज्यादा भूलने लगे हैं तो यह ग्रह कमजोर होने का संकेत हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन सा ऐसा ग्रह है, जिसके कुंडली में कमजोर होने पर व्यक्ति शॉर्ट टर्म ममोरी लॉस का शिकार हो जाता है. 

इस ग्रह के कमजोर होने पर बढ़ती है भूल

अगर आपकी भी याद्दाश्त अचानक से कमजोर हो गई है. हर छोटी छोटी बातों को या चीजों को रखकर भूल जाते हैं तो इसकी वजह कुंडली में बुध ग्रह का कमजोर होना है. यह ग्रह बुद्धि और ज्ञान का कारक होता है. इसके कमजोर होने पर व्यक्ति की याद्दाश्त पर बुरा प्रभाव पड़ता है. व्यक्ति शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. 

इस तरह कर सकते हैं मजबूत

अगर आप भूल की बीमारी से ग्रस्त हैं तो इसकी वजह बुध ग्रह का कमजोर होना है. इसके कुछ उपाय कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. सबसे पहले इस ग्रह को मजबूत करने के लिए बुध ग्रह मंत्रों का जप करें. बुध ग्रह से संबंधित चीजों का दान करें. बुधवार के दिल हरे रंग की चीजों का दान करना बेहद शुभ होता है. इसके गणेश भगवान की पूजा अर्चना करें. 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः" मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें. 

यह उपाय है कारगर

कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए गाय को हरी घास खिलाएं. इसके अलावा इसी दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं. ऐसा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है. व्यक्ति का ज्ञान और बुद्धि बढ़ती है. याद्दाश्त तेज होती है. इस दिन आप मां दुर्गा का ध्यान करके दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी बेहद शुभ होता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement