धर्म
Budh Gochar Effect: ग्रहों का गोचर करना ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. ग्रह के राशि परिवर्तन से राशि वालों की लाइफ में हलचल होती है. अब बुध ग्रह का गोचर होने वाला है जो कई राशियों के लिए अच्छा होगा.
Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 15 सितंबर की सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर खुद की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे. बुध ग्रह का खुद की राशि में प्रवेश करना कई राशियों के लिए शुभ समय लाएगा. इस ग्रह गोचर के परिणाम से कई राशियों को जीवन में बंपर लाभ मिलेगा. बता दें कि, बुध ग्रह को बुद्धि, संचार, व्यापार का कारक माना जाता है. स्वराशि और उच्च राशि कन्या में में बुध के होने से यह शक्तिशाली हो जाता है. ऐसे में यह कई राशियों पर प्रभाव डालेगा. इस गोचर से इन 5 राशियों को लाभ मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के जीवन में सुख-शांति आएगी. अगर आप नया घर, वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह सफल होगी. जो लोग संचार और लेखन कार्य से जुड़े हैं उन्हें सफलता मिलेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि के प्रथम भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे. कन्या के पहले भाव में बुध का गोचर शुभ होगा. कन्या राशि वालों को नौकरी, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.
यह भी पढ़ें - आज विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर इस विधि से करें गणेश जी की पूजा, दूर होंगे सभी कष्ट
तुला राशि
तुला राशि वालों को बुध के गोचर से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है. विदेश व्यापार और यात्रा से जुड़े अवसर मिल सकते हैं. आपको खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए.
धनु राशि
करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए बुध का गोचर धनु राशि वालों के लिए अच्छा होगा. जीवन में उन्नति मिलेगी. नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं.
मकर राशि
मकर राशि के नौंवे भाव में बुध ग्रह गोचर करेंगे. यह मकर वालों के लिए भाग्यशाली होगा. आपको शिक्षा, शोध या धार्मिक क्षेत्रों में लाभ मिलेगा. यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं इसके साथ ही भाग्य का साथ मिलेगा.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.