Advertisement

Budh Gochar 2023: बुध गोचर से बन रहा है बुधादित्य राजयोग, इन 5 राशि के जातकों पर होगी धनवर्षा, खूब होगा लाभ

Budh Gochar 2023: बुध ग्रह को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में बुध के गोचर से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा.

Latest News
Budh Gochar 2023: बुध गोचर से बन रहा है बुधादित्य राजयोग, इन 5 राशि के जातकों पर होगी धनवर्षा, खूब होगा लाभ

बुध गोचर 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह 24 जून 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर स्वराशि मिथुन में गोचर (Budh Gochar 2023) करने वाले हैं. बुध ग्रह को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में बुध के गोचर (Budh Gochar 2023) से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. मिथुन राशि में सूर्य पहले से विराजमान हैं ऐसे में बुध के मिथुन में गोचर करने से बुध की सूर्य के साथ युति हो रही है. बुध सूर्य की युति से बुधादित्य योग (Budhaditya Yog 2023) का निर्माण हो रहा है. बुध के इस राशि परिवर्तन (Budh Rashi Parivartan 2023) से 5 राशियों को राजयोग का लाभ मिलेगा तो चलिए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं.

बुध गोचर का राशियों पर प्रभाव (Budh Gochar 2023 Effects On Zodiac Signs)
मिथुन राशि

बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि में ही हो रहा है. इस राशि में बुध के प्रवेश करने से मीडिया और लेखन के कार्य से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी. आपको आर्थिक लाभ भी होगा. कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे.

कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. ऐसे में मिथुन राशि में बुध के प्रवेश करने से बन रहे बुधादित्य राजयोग से कन्या राशि वालों को धन लाभ होगा. नौकरी में लगे जातकों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं वहीं व्यापार में भी लाभ होगा.

सावन में शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भगवान शिव की कृपा से मिलेंगे कई लाभ

सिंह राशि
बुध के गोचर से आपको लाभ होगा. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को जल्द ही अच्छे ऑफर के साथ नई नौकरी मिल सकती है. आपको अपने पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और आय में बढ़ोतरी होगी.

वृषभ राशि
नौकरी कर रहे जातकों के लिए बुध के राशि परिवर्तन के प्रभाव से प्रमोशन के योग बन रहे हैं. आपके कार्यस्थल पर चल रही परेशानियां भी दूर होंगी और परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा.

तुला राशि
बुध गोचर से आपको लव लाइफ में लाभ होंगे. व्यापार कर रहे जातकों को धन लाभ होगा. बुध के राशि परिवर्तन से भौतिक सुख मिलेंगे.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement