धर्म
Budh And Guru Grah Yuti: 12 साल बाद बुध और गुरु ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे. दोनों ग्रहों के एक ही राशि में आने से युति बनेगी, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा.
Conjunction Of Budh And Guru: सभी ग्रह एक समय अवधि के बाद एक से दूसरी राशि और नक्षत्रों में परिवर्तन करते हैं. इसका देश दुनिया से लेकर सभी लोगों पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है. कुछ राशियों के जातकों के लिए यह समय सुनहरा तो कुछ के लिए मुश्किल भरा हो जाता है. ठीक इसी प्रकार 26 मार्च को बुध और गुरु ग्रह की युति होने जा रहे हैं. 12 साल ये दोनों ग्रह मेष राशि में एक साथ मिलेंगे. मेष राशि में बुध ग्रह (Budh And Guru Grah Yuti) विराजमान है. वहीं 26 मार्च को गुरु ग्रह इस राशि में विराजमान होंगे. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनने पर इन 4 राशियों के जातकों का भाग्य चमक जाएगा. इनके लिए यह सबसे सुनहरा मौका होाग, जिसमें कुछ भी पाने पर इच्छा पूर्ण हो जाएगी. आइए जानते हैं कौन सी वह राशियां...
खरमास में आज रविवार के दिन करें ये उपाय, धन-धान्य में होगी अपार बढ़ोत्तरी
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध और गुरु ग्रह की युति धनवर्धक साबित होगी. इनका भाग्य मजबूत होने के साथ ही इनकम के सोर्स तैयार होंगे. सैलरी से लेकर जो लोग व्यापार से जुड़े हैं. उनकी इनकम में जबरदस्त इजाफा होगा. इसके साथ ही जो लोग बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं. उनके लिए यह समय किसी सुनहरे मौके से काम नहीं है. इसमें लाभ मिलने की संभावना है. सभी रुके हुए काम अपने आप बन जाएंगे. संतान से जुड़े शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है. मिथुन राशि वाले शेयर बाजार से लेकर लॉटरी से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
कर्क राशि
गुरु और बुध की युति कर्क राशि वालों की कुंडली के कर्म भाव में बनेगी. इस समय में नौकरी से लेकर व्यापार में जुटे लोग मनमुताबिक फल प्राप्त कर सकते हैं. धन लाभ की पूर्ण संभावना है. आपको कर्म स्थल से लेकर घर तक में खूब सराहना और सम्मान मिलेगा. इस समय में आप कोई बड़ी डील पा सकते हैं, जो भविष्य में आपको लाभदायक साबित होगी.
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए गुरु और बुध की युति लाभकारी साबित हो सकती है. दोनों ग्रहों की युति राशि के सप्तम भाग में बनने जा रही है. इसके प्रभाव से वैवाहिक लोगों के जीवन में खुशी आएगी. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. साथ ही पार्टनरशिप में व्यापार का आरंभ शुरू करने के लिए अच्छा समय है. जो लोग धन की समस्या से जूझ रहे हैं. उन्हें राहत मिलेगी. धन के नये सोर्स बनेंगे. वहीं जो लोग शादी का प्लान बना रहे हैं. उन्हें शादी का प्रस्ताव मिल सकता है.
Lathmar Holi: दुनिया भर में मशहूर है ब्रज की लट्ठमार होली, जानें इसके शुरू होने से लेकर खेलने तक की अनोखी परंपरा
सिंह राशि
सिंह राशि में गुरु और बुध की युति गोचर कुंडली के नवम भाव में बनने जा रही है. इसलिए आपको भाग्य का साथ मिलेगा. हर काम में सफलता मिलना लगभग तय है, जिन कामों में बाधा और रुकावट आ ही थी. वह भाग्य के बल पर अपने आप हट जाएगी. समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. परिवार में खुशी आएगी. वहीं इस अवधि में आप देश विदेश की यात्रा कर सकते हैं, जो बेहद शुभ साबित होगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.
देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.