धर्म
Broken Glass Vastu Tips: कई ऐसी मान्यताएं है जो पुराने समय से चली आ रही हैं जैसे की कांच का टूटना अशुभ माना जाता है. लेकिन आज आपको बताते हैं. कि वास्तु के मुताबिक कांच का टूटना शुभ या अशुभ कैसा होता है?
Broken Glass According to Vastu: वास्तु शास्त्र में हर चीज के बारे में बताया गया है. हर छोटी से छोटी चीज को शुभ-अशुभ से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे ही घर में किसी भी तरह का कांच टूटना अशुभ माना जाता है लेकिन क्या यह सच में दुर्भाग्य का कारण बनता है. शीशा, गिलास या किसी भी कांच का टूटना बुरी खबर और नकारात्मकता लेकर आता है या नहीं चलिए इसके बारे में जानते हैं.
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, कांच या शीशा टूटना अशुभ होता है. कांच का टूटना अपशकुन माना जाता है. इससे बर्बादी का भय होता है. अगर आपके घर में कोई शुभ कार्य हो रहा है तो यह शुभ कार्य में बाधा का संकेत हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र में कांच के टूटने को बुरी ऊर्जा का संकेत माना जाता है. यह परिवार में विवाद, अशांति और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है.
कृष्ण ने महाभारत में दो बार खोली थी अपनी तीसरी आंख, देवकी नंदन ने मचा दिया था कोहराम
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो कांच का टूटना एक सामान्य घटना है. इसमें कोई भी दुर्भाग्य नहीं छिपा होता है. क्योंकि, कांच का टूटना हमारे मन में भय और डर और घबराहट पैदा कर देता है इसलिए लोग इसे बुरी घटना से जोड़कर देखते हैं. ऐसा मनोवैज्ञानिक प्रभाव के कारण हो सकता है. लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं होता है.
घर में खिड़की-दरवाजे या किसी भी तरह का शीशा कांच टूटा हुआ है तो इसे तुरंत हटा दें. इसे घर के बाहर फेंक दें. अगर आप इसे नहीं हटाते हैं तो भविष्य में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. इसका आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है.
Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.