Advertisement

Dog Astrology Tips: काला कुत्ता पालने से ग्रहों के दोष होंगे दूर, प्रसन्न होते हैं ये देवी-देवता

Black Dog Astrology: काला कुत्ता पालने से शनि व केतु ग्रह भी मजबूत होते हैं. साथ ही काला कुत्ता पालने के और भी कई लाभ मिलते हैं.

Latest News
Dog Astrology Tips: काला कुत्ता पालने से ग्रहों के दोष होंगे दूर, प्रसन्न होते हैं ये देवी-देवता

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः लोग अपने घरों में कुत्ता पालत हैं. आजकल इसे सोसायटी में एक शौक की तरह देखा जाता है. हालांकि घरों में कुत्ता (Dog Astrology) पालने से कई फायदे होते हैं. कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना जाता है यह घर की सुरक्षा में भी मदद करता है. लोग इसे जानवर की तरह नहीं बल्कि घर के सदस्य की तरह रखते हैं. इतना ही नहीं कुत्ते पालने (Astrology for Black Dog) के फायदे के बारे में शास्त्रों में भी बताया गया है. लाल किताब के अनुसार, घर में काला कुत्ता पालना शुभ (Astrology for Black Dog) माना जाता है. यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. काला कुत्ता पालने (Dog Astrology) से शनि व केतु ग्रह भी मजबूत होते हैं. आपको काला कुत्ता पालने के और भी कई लाभों (Astrology for Black Dog at Home) के बारे में बताते हैं.

काला कुत्ता पालने के फायदे
ग्रह दोषों को दूर करने के लिए

काले कुत्ते को केतु ग्रह का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में काले कुत्ते की सेवा करने से केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है. काला कुत्ता पालने से भैरव बाबा भी प्रसन्न होते हैं. काले कुत्ते को पालने और उसकी सेवा करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से भी मुक्ति मिलती है.

यह भी पढ़ें - रहस्यों से भरा है शनि शिंगणापुर मंदिर, दर्शन मात्र से शनि दोषों से मिलती है मुक्ति

नकारात्मक ऊर्जा को करता है दूर
ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में काला कुत्ता पाला जाता है. वहां पर कभी भी नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों का वास नहीं होता है. कुत्ते को भविष्य की घटनाओं को देखने की शक्ति होती है. 

संतान सुख के लिए
व्यक्ति को संतान सुख प्राप्ति में बाधा का सामना करना पड़ रहा है तो उसे काला कुत्ता पालना चाहिए. काला कुत्ता पालने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और यह संतान के स्वास्थ्य के लिए भी शुभ होता है.

धन की समस्याओं को दूर करने के लिए
काला कुत्ता पालना बहुत ही शुूभ माना जाता है. काला कुत्ता आर्थिक संकट को दूर करता है और इसके घर में होने से रुका हुआ पैसा भी वापस आने लगता है. यह व्यक्ति को नौकरी और कार्यक्षेत्र में भी सफलता दिलाता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement