Advertisement

Benefits of Temple Visit: मंदिर जाने के लाभ को जानकर आप भी आज से जाना शुरू कर देंगे मंदिर

Benefits of Visit Temple: मंदिर जाकर भगवान के दर्शन जरूर करें, आपके मिलेंगे ये लाभ और मंदिर जाने से पहले इन नियमों का जरूर करें पालन,

Benefits of Temple Visit: मंदिर जाने के लाभ को जानकर आप भी आज से जाना शुरू कर देंगे मंदिर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जब भी कोई इंसान परेशान होता है या फिर मुश्किल में पड़ता है तो उसे भगवान याद आता है. वह तुरंत मंदिर के दर्शन के लिए पहुंच जाता है.अगर बुरा वक्त होता है तो वह हर धार्मिक स्‍थल पर जाकर माथा टेकता है और भगवान से प्रार्थना करता कि उसकी जिंदगी में सब कुछ ठीक हो जाए.

हालांकि जब उसकी प्रार्थना पूरी हो जाती है तो वह हर रोज घर में पूजा करता है लेकिन फिर मंदिर के लिए समय नहीं बचता.आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति व्यस्त है इसलिए कभी कभी बस त्योहार या किसी पूजा पर ही वह मंदिर जाता है.भले ही आप घर में कितनी भी पूजा करें लेकिन मंदिर जरूर जाना चाहिए, कम से कम हफ्ते में एक बार मंदिर के दर्शन करना जरूरी है क्योंकि मंदिर जाने के अपने ही लाभ हैं जो इंसान की जिंदगी बदल देते हैं. 

यह भी पढ़ें- घर में झाड़ू का इस्तेमाल कैसे करें, जानें यह वास्तु टिप्स

मंदिर जाने का महत्व  (Importance of Temple Visit in Hindi)

  • कहते हैं कि मंदिर में स्थित मूर्तियों में भगवान साक्षात वास करते हैं इसलिए मंदिर जरूर जाना चाहिए.
  • मंदिरों में पुरोहित द्वारा देवी-देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा से पूजा पूरी विधि-विधान से की जाती है, जिसको घर पर करना संभव नहीं हो पाता है.
  • मंदिरों में प्रार्थना, ध्यान, कीर्तन, यज्ञ, पूजा और आरती आदि चीजें होती है, जिससे मंदिर का वातावरण धार्मिक हो जाता है और चारों तरफ सकारात्मक ऊर्जा फैलती है.
  • मंदिर जाने पर व्यक्ति के मन को शांति मिलती है और उसकी  परेशानियां भी कम हो जाती हैं.
  • मंदिरों का निर्माण वास्तु के अनुसार किया जाता है, इसलिए जब कोई व्यक्ति मंदिर में दर्शन करने जाता है तो उसका मन-मस्तिष्क शांत हो जाता है.
  • मंदिर में धूप-दीप जलाए जाते हैं. शंख और घंटियां भी बजती हैं, जिसकी ध्वनि से वातावरण शुद्ध हो जाता है.
  • मंदिर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मकता दूर होती है. 
  • मंदिर में जब व्यक्ति जाता है तो वहां जाने पर वह सकारात्मकता का संचार महसूस करता है.
  • मंदिर जानें से व्यक्ति का  खुद पर विश्‍वास बढ़ाता है और इसी  विश्‍वास के दम पर वह बड़े सपने देखता है और उन्‍हें पूरा करता है. 
  • मंदिर जाने से व्‍यक्ति  गलत काम करने से बचता हैऔर कई मुसीबतों से अपने आप ही बच जाता है.
  • रोज मंदिर जाकर देवी-देवताओं की आराधना करने से उनकी कृपा हम पर बनी रहती है और उनके आशीर्वाद से हर काम में सफलता मिलती है.

मंदिर जाने के कुछ नियम हैं (Rules to Visit Temple) 

 

  • मंदिर काले या नीले रंग के कपड़े पहनकर नहीं जाना चाहिए. क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है. 
  • मंदिर स्नान किए बिना कभी भी नहीं जाना चाहिए. ऐसा करना  गलत होता होता है.
  • महिलाएं महावारी के दौरान मंदिर में ना जाएं. बल्कि बाहर से ही दर्शन कर लें
  • मंदिर में प्रवेश करते समय सिर को जरूर ढके फिर चाहे वो पुरुष हों या महिला.
  • मंदिर में लेदर की चीजें पहनकर जाना शुभ नहीं होता है 
  • मंदिर में दर्शन के बाद कुछ देर सीढ़ियों पर बैठना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement