धर्म
पूर्वानुमानों के अनुसार, जुलाई 2025 में जापान में बहुत विनाशकारी सुनामी आ सकती है. यह 2011 की सुनामी से तीन गुना बड़ी होगी. इसकी भविष्यवाणी बाबा वेंगा ने की है.
बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हमेशा लोगों को हैरान करती हैं. उनकी कई डरावनी बातें सच साबित हुई हैं. इसी तरह बाबा वेंगा ने एक नई और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जुलाई 2025 में दुनिया पर बहुत बड़ी आपदा आने वाली है. उनकी पिछली कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, इसलिए उनकी चेतावनियों को गंभीरता से लिया जाता है.
1995 में बाबा वेंगा ने अपनी डायरी में लिखा था कि 25 साल में एक रहस्यमयी वायरस फैलेगा, जो अप्रैल में अपने चरम पर होगा. फिर यह थोड़े समय के लिए कम हो जाएगा, लेकिन 10 साल बाद फिर से वापस आ जाएगा. शुरू में तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब 2020 में कोविड-19 फैला तो इस भविष्यवाणी पर चर्चा होने लगी. यह भविष्यवाणी पूरी तरह से सच साबित होने लगी, जिसपर काबू पाना मुश्किल हो गया. इस वायरल को अब तक पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है.
बाबा वेंगा की नई भविष्यवाणी के अनुसार, जुलाई 2025 में जापान में बहुत भयंकर विनाशकारी सुनामी आ सकती है. यह 2011 की सुनामी से तीन गुना बड़ी होगी. उन्होंने यह दृश्य एक सपने में देखा था, जो उनके अनुसार आने वाली एक भयानक आपदा की चेतावनी देता है. यह केवल जापान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया और कई अन्य क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.