Advertisement

Ayodhya Mandir: इस दिन की जाएगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, 7 देवी देवताओं की मूर्तियां की जाएगी स्थापित, जानें पूरा शेड्यूल

मंदिर के ईशान काण पर भगवान शिवलिंग की स्थापना अग्नि कोण में गणेश जी, नैऋत्य कोण में सूर्य भगवान, वायव्य कोण में शेषावतार की मूर्ति, दक्षिण दिशा के बीच हनुमान जी की मूर्ति, उत्तर दिशा के बीच में मां अन्नपूर्णा और दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी.

Latest News
Ayodhya Mandir: इस दिन की जाएगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, 7 देवी देवताओं की मूर्तियां की जाएगी स्थापित, जानें पूरा शेड्यूल
Add DNA as a Preferred Source

Ram Darbar Pran Pratistha Schedule: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बार भी इतिहास रचने जा रहा है. यहां रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस साल 2025 में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. राम दरबार मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित होगा. इसमें भगवान श्री राम के साथ ही माता सीता भाई भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां गर्भ गृह में स्थापित कर दी गई हैं. इसके अलावा 7 और मूर्तियां भी राम दरबार के साथ स्थापित की जाएगी. आइए जानते हैं इसका पूरा शेड्यूल क्या है...

7 मूर्तियां किस दिशा में की गई हैं स्थापित

मंदिर के ईशान काण पर भगवान शिवलिंग की स्थापना अग्नि कोण में गणेश जी, नैऋत्य कोण में सूर्य भगवान, वायव्य कोण में शेषावतार की मूर्ति, दक्षिण दिशा के बीच हनुमान जी की मूर्ति, उत्तर दिशा के बीच में मां अन्नपूर्णा और दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी. आपको बता दें कि इन प्रतिमाओं को सफेद संगमरमर से जयपुर के मूर्तिकारों द्वारा बनाया गया है. 

इस दिन होगी प्राण प्रतिष्ठा

इन सब मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा 3 जून से 5 जून तक विधिवत पूजन के साथ होगी. वहीं प्राण पतिष्ठा कार्यक्रम से पहले 2 जून को सरयू तट के आरती स्थल से बड़ी संख्या में माताएं सरयू जल को सिर पर लेकर कलश यात्रा निकलेंगी. यहां राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को की जाएगी. वहीं आचार्यों के अनुसार, शिवलिंग की स्थापना में शिववास का योग होगा. इसलिए शिवलिंग को 31 मई 2025 को स्थापित किया जाएगा. 

यह है राम दरबार और प्राण प्रतिष्ठा शेड्यूल

राम दरबार और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके लिए 31 मई 2025 को शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण ​प्रतिष्ठा की जाएगी. 2 जून को 2025 को कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान और शुभारंभ होगा. वहीं 3 जून 2025 को यज्ञ मंडप की पूजा होगी. वहीं 04 जून 2025 को पालकी यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद 05 जून 2025 को राम मंदिर के प्रथम तल पर रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. ये जानकारी सामान्य रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement