Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में अब इन 7 मूर्तियों की होगी प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर में जल्द शुरू होगा अनुष्ठान

5 जून को होने वाले अनुष्ठान में अग्नि देवता को आहूति दी जाएगी. साथ ही मूर्तियों के शुद्धिकरण की विधि पूरी की जाएगी जो 5 जून को भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ पूर्ण होंगे. इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. 

Latest News
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में अब इन 7 मूर्तियों की होगी प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर में जल्द शुरू होगा अनुष्ठान
Add DNA as a Preferred Source

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर दिव्यता और भव्यता का संगम होने जा रहा है. इसके लिए मंदिर ट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अगले चरण की तैयारियां शुरू कर दी है. राम मंदिर में नवग्रह स्थापना के बाद औषधिवास और शय्याधिवास अनुष्ठान किया जाएगा. चारों वेदों के विद्वान शांति, पोषण और मुख्य हवन के लिए वैदिक मंत्रों का पाठ करेंगे. अनुष्ठान से इनकी शुरुआत हो चुकी है. 

मंदिर की पहली मंजिल पर राम दरबार की मूर्ति स्थापित की जाएगी. इसकी  चारदीवारी के साथ 6 मंदिरों में सूर्य, गणेश, हनुमान, भोलेनाथ, माता भगवती और माता अन्नपूर्णा की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी. इन मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को होगी. इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा सप्त मंडपम में 7 मंदिर बनाए गए हैं, जिनमें महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ, निषाद राज, अहिल्या और शबरी की मूर्तियां स्थापित की गई हैं.

आचार्य और विद्वान करेंगे अनुष्ठान

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में चल रहे अनुष्ठानों में देश के अलग अलग हिस्सों से आए प्रख्यात आचार्य और विद्वान पंडित भाग ले रहे हैं. अनुष्ठानों में अग्निहोत्र, विशेष यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार और पंचगव्य किए जाएंगे. इनसे मूर्तियों को पवित्र कर धार्मिक ऊर्जा को सुदृढ़ किया जा रहा है. इस महाअनुष्ठान में भगवान राम के साथ-साथ उनके भाई और प्रिय भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न  और हनुमानजी व भगवान गणेश की मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. सभी मूर्तियों को अलग-अलग विशेष विधियों द्वारा प्रतिष्ठित किया जाएगा. इसके लिए वैदिक प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी. 

भक्तों में देखने को मिल रहा भारी उत्साह

मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच ही अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ने लगती है. यहां पहुंचने वाले भक्तों में एक अलग ही उत्साह है. हालांकि अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालु एक सीमित रूप से ही इसमें भागीदारी निभा सकते हैं, लेकिन सभी उत्साह पूरा है. यह देखने को मिल रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement