धर्म
आज यानी रविवार 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी है. आज से 4 महीने के लिए भगवान विष्णु पाताललोक में सोने के लिए जाते हैं और धरती का कार्यभार भगवान शंकर के हवाले होता है. आज से ही चातुर्मास भी लगेगा और सारे शुभ काम वर्जित हो जाएंगे तो चलिए इस अवसर जानें कि आज एकादशी पर भगवान को क्या-क्या चढ़ना चाहिए.
देवशयनी एकादशी के दिन विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है और भक्त व्रत भी रखते हैं. इस दिन भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए. ऐसा करने से चतुर्मास के दौरान भी भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती है. इस साल देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को है. इस दिन से चतुर्मास की शुरुआत हो जाती है. चतुर्मास 4 महीने का होता है. चतुर्मास देवशयनी एकादशी से शुरू होकर देवउठनी एकादशी पर खत्म होता है. कहा जाता है कि अगर भगवान विष्णु को सोते समय कुछ चीजें अर्पित की जाएं तो भक्तों के काम में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी पर कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए
तुलसी के पत्ते या माला
भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है. उन्हें भोग लगाते समय तुलसी का प्रयोग किया जाता है. जब वे सोने जाते हैं तो उन्हें तुलसी के पत्ते या तुलसी की माला अर्पित करना शुभ माना जाता है. तुलसी वातावरण को शुद्ध रखती है. ऐसा कहा जाता है कि रात में तुलसी से निकलने वाली ऊर्जा दोषों, दोष विचारों और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर रखने में मदद करती है. अगर रोजाना तुलसी की पूजा की जाए तो संतान, धन और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है.
रेशमी कपड़ा या पीले रंग का कपड़ा
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग का रेशमी वस्त्र अर्पित करना चाहिए. पीले रंग के वस्त्र का प्रयोग करना बहुत शुभ माना जाता है. पीला रंग शांति, पवित्रता और सदाचार का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही परिवार में भी खुशहाली का माहौल बना रहता है.
चांदी या तांबे का सिक्का
भगवान विष्णु को लक्ष्मीपति भी कहा जाता है. इस दिन एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले कपड़े में लपेटकर चांदी या पीतल का सिक्का अर्पित करना चाहिए. इससे व्यक्ति के जीवन में धन और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है. अगर इस सिक्के को साल भर मंदिर में रखा जाए तो आपके परिवार पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इससे आर्थिक नुकसान की संभावना कम हो जाती है.
शंख या सुदर्शन चक्र
शंख या सुदर्शन चक्र का धार्मिक शास्त्रों में बहुत महत्व है. अगर हम घर में सुदर्शन चक्र रखते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. शत्रु बाधाओं से बचाव के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है.
गुलाब और चम्पा के फूल
भगवान विष्णु को सुगंधित फूल बहुत प्रिय हैं. उन्हें गुलाब, चंपा, चमेली और मोगरा जैसे फूल चढ़ाने चाहिए. इससे घर में शांति और प्रेम की भावना मजबूत होती है. कहा जाता है कि इससे भक्त पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.