धर्म
High Blood Sugar: डायबिटीज की समस्या होने के पीछे ज्योतिषीय कारण भी हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि, कुंडली में किन ग्रहों के कमजोर होने पर मधुमेह होता है.
Diabetes and Astrology: खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण डायबिटीज का रोग हो सकता है. डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है. इसे काबू में रखकर ही इससे बचे रह सकते हैं. यह रोग ज्योतिष के मुताबिक, कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण भी हो सकता है. ज्योतिषाचार्य प्रतीका मोजूमदार ने बताया है कि, इन 3 ग्रहों की खराब स्थिति डायबिटीज का कारण बन सकती हैं.
कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति आरामदायक और विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करता है. लेकिन शुक्र के कमजोर होने पर इंसान को डायबिटीज, कुष्ठ रोग और गुप्त रोग हो सकते हैं. ऐसे में आपको शुक्र को मजबूत करने के उपाय करने चाहिए.
आज है सावन का कालाष्टमी व्रत, दोष, रोग और दरिद्रता दूर करने के लिए इस विधि से करें पूजा
अगर कुंडली में राहु और शनि भी कमजोर हैं तो इंसान बीमारियों से घिर सकता है. राहु और शनि के कमजोर होने की वजह से लंबी बीमारियों घेर सकती हैं. इन दोनों ग्रह के कमजोर होने से डायबिटीज, तनाव नींद की समस्या हो सकती हैं. आपको इससे बचने के लिए यहां बताए ज्योतिषीय उपायों को अपनाना चाहिए.
- रुद्राक्ष की माला, तांबे का छल्ला और कड़ा जरूर पहनें. इससे आपके ग्रह की स्थिति बेहतर होगी.
- कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए ओम सं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें.
- शुक्र की स्थिति बेहतर करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीजों जैसे सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, दूध, दही का दान करें.
- पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनिवार के दिन गरीब, कमजोर लोगों की मदद करें.
- शनि के दोष को दूर करने के लिए हनुमान जी की आराधना करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें.
- राहु ग्रह की बेहतर स्थिति के लिए ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहुवै नमः मंत्र का जाप करें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.