Advertisement

Astro Tips: इस दिन भूलकर भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए पैसा, चला जाता है आपका गुड लक

हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता के लिए विशेष और प्रिय माना जाता है. ठीक ऐसे ही मां लक्ष्मी की भी शुक्रवार के दिन पूजा अर्चना की जाती है. इससे माता रानी धन के भंडार भरती हैं.

Latest News
Astro Tips: इस दिन भूलकर भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए पैसा, चला जाता है आपका गुड लक
Add DNA as a Preferred Source

Astro Tips : पैसा सिर्फ मेहनत ही नहीं, आपके भाग्य से भी जुड़ा होता है. यही वजह है कि व्यक्ति को पैसे के लेन देन का भी बेहद ध्यान रखना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति को पैसों का लेनदेन करना पड़ता है, लेकिन सप्ताह का एक दिन ऐसा है, जिसमें व्यक्ति​ को भूलकर भी किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए. इससे न सिर्फ आपका पैसा जाता है. पैसे के साथ ही गुड लक भी चला जाता है. 

ज्योतिषाचार्य प्रीतिका मोजूमदार बताती हैं कि हर सप्ताह अलग अलग देवी देवताओं के प्रिय होते हैं. इन दिनों में देवी देवताओं की पूजा अर्चना करने के साथ ही क्या करें और क्या न करें. इसका भी ध्यान रखना चाहिए. इससे भगवान की कृपा प्राप्त होती है. ऐसे ही शुक्रवार के दिन पैसों का लेनदेन करने से बचना चाहिए. 

शुक्रवार के दिन न दें उधार

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है. इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं. वहीं इस दिन भूलकर भी किसी को उधार पैसा नहीं देना चाहिए. ऐसा करने से आपके पैसे के साथ ही गुड लक भी यानी भागय भी चला जाता है. इससे व्यक्ति को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 

नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी 

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन  किसी को पैसे उधार देने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. माता रानी व्यक्ति के घर को त्याग देती है. ऐसे में घर के अंदर दरिद्रता और आर्थिंक तंगी वास होने लगता है. 

मां लक्ष्मी की जरूर करें पूजा अर्चना 

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए. इससे आर्थिंक तंगी दूर होती है. माता रानी के प्रसन्न होने पर घर में धन के भंडार भरते हैं. जीवन में चल रही परेशानी और तंगी से छुटकारा मिल जाता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

(ख़बरों जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement