धर्म
Shukrawar Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करें. आप शुक्रवार की रात को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को कर सकते हैं. शुक्रवार की रात इन उपायों से आपको धनलाभ होगा.
Astrology Remedies for Money: धन लाभ के लिए आप शुक्रवार के दिन उपाय कर सकते हैं. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. यह दिन धन प्राप्ति के उपाय करने के लिए उत्तम होता है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर धन, वैभव और एश्वर्य की प्राप्ति कर सकते हैं. आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार चाहते हैं तो शुक्रवार की रात को इन ज्योतिषीय उपायों को करना चाहिए.
शु्क्रवार को सुबह पूजा करने के साथ ही शाम के समय पूजा करनी चाहिए. शुक्रवार की शाम को स्नान कर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करें. उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं. रोली, अक्षत, फूल और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.
आप धन लाभ के लिए कौड़ी के उपाय कर सकते हैं. शुक्रवार की रात को 5 कौड़ी लें और इन्हें लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें. अगले दिन इन्हें अपनी तिजोरी में रखें. इससे गरीबी दूर होगी और धन का आगमन बढ़ेगा.
शुक्रवार की रात को लाल कपड़े में एक मुट्ठी चावल बांधकर घर के किसी कोने में रख दें. इसे घर के कोने में छिपाकर रखें. इससे घर में तरक्की होगी और धनलाभ के योग बनेंगे.
आप धन लाभ के लिए शुक्रवार को श्रीयंत्र की स्थापना कर पूजा करें. श्रीयंत्र की पूजा करने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं. आप शुक्रवार के दिन, शाम को या रात में यह उपाय कर सकते हैं. श्रीयंत्र की पूजा अर्चना शुक्रवार के दिन या हर रोज करने से आपके घर में आर्थिक उन्नति होगी.
यहां दी गई सभी जानकारियां सामान्य ज्योतिष और वास्तु उपाय पर आधारित हैं. डीएनए इसकी पुष्टि नहीं करता. अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य से संपर्क करें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.