Advertisement

Astro Tips For December: दिसंबर में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, एकादशी व्रत, सूर्य को दें जल

Astro Tips For December- दिसंबर में किन वास्तु उपायों को अपनाएं जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और धन की बारिश होगी

Astro Tips For December: दिसंबर में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, एकादशी व्रत, सूर्य को दें जल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Astro Tips For December- दिसंबर के महीने में कई व्रत-त्योहार आते हैं, अगर इस महीने में मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाए तो मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है, मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi Puja) से धन की बारिश होती है. यही नहीं इस महीने मां लक्ष्मी के साथ विष्णु भगवान की पूजा करने से भी मनचाहा फल प्राप्त होता है, इस महीने कुछ उपाय करने चाहिए इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. कहते हैं दिसंबर का महीना बहुत ही पवित्र होता है. हिंदू पंचाग के मुताबिक दिसंबर महीना मां लक्ष्मी को बहुत ही प्रिय है 

एकादशी (Ekadashi)

इस महीने में बड़ी एकादशी आ रही है, 19 दिसंबर सफल एकादशी मनाई जाएगी. इस दिन विधि विधान से पूजा करनी चाहिए, एकादशी का व्रत रखने से काफी फल मिलता है. 
 
यह भी पढ़ें- जल्दी पा लीजिए इन बुरी आदतों से छुटकारा, मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी 

पीपल के पेड़ की पूजा 

हिंदू मान्यता के मुताबिक पीपल के पेड़ की पूजा करना काफी शुभ होता है. दिसंबर के महीने में पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए. कहा जाता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. ऐसे में अगर आप इस महीने सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ में जल और गुड़ अर्पित करें. ऐसा रोज करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं. अगर आप रोजाना इसे न कर पाएं तो 8 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन यह उपाय जरूर करें. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूरी करती हैं.

यह भी पढे़ं- साल 2023 में किन राशियों को नहीं परेशान करेगी शनि की साढ़े साती, क्या है उपाय

सत्यनारायण की कथा

साल 2022 के अंतिम पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा करें. भगवान नारायण और मां लक्ष्मी को चंदन का तिलक लगाने के बाद खुद भी लगाएं. ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलने लगता है. दिसंबर में हर शुक्रवार को अष्टलक्ष्मी स्त्रोत का विधि-विधान से पाठ करें. इससे आय के नए स्त्रोत खुलते हैं और तरक्की के मार्ग खुलते हैं.

जल अर्पित

आप रोजाना सुबह सूर्य़ को जल अर्पित कर सकते हैं, इससे सूर्य देव की कृपा बनी रहती है, यही नहीं इस महीने दान-पुण्य का भी काफी महत्व है, इसलिए इस महीने गरीबों में दान करना चाहिए साथ ही ब्राह्मणों को भी खिलाना चाहिए

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement